Wednesday, Jun 18 2025 | Time 06:38 Hrs(IST)
झारखंड » चाईबासा


सरकार के खिलाफ आउटसोर्स कर्मचारी चरणबद्ध आंदोलन करेंगे,कार्यालय में काला बिल्ला लगाकर कर रहे हैं कार्य

सरकार के खिलाफ आउटसोर्स कर्मचारी चरणबद्ध आंदोलन  करेंगे,कार्यालय में काला बिल्ला लगाकर कर रहे हैं कार्य
रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत

चाईबासा/डेस्कः- झारखंड सरकार द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए जारी नियमावली Outsourcing Manual 2025 के विरोध में झारखंड राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ द्वारा निर्धारित चरणबद्ध आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए आज झारखंड राज्य के सभी आउटसोर्स कर्मचारी सचिवालय से लेकर प्रमंडल/जिला/प्रखंड/अंचल एवं सभी क्षेत्रीय कार्यालयों तक में काला बिल्ला लगाकर कर्मचारी कार्य करते दिखे.

 

कर्मचारियों का कहना है कि इस नियमावली में पूर्व से कार्यरत कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा गया है. कर्मचारियों की मांग है कि सरकार इसमें संशोधन करते हुए 60 वर्ष तक सेवा सुरक्षा और वित्त विभाग के आलोक में संविदा कर्मियों के समान वेतन भुगतान करने का प्रावधान शामिल किया जाय.

 

बता दें कि इस नियमावली को सभी ने कर्मचारी विरोधी नियमावली बताया और इसके विरोध में झारखंड के सभी आउटसोर्स कर्मचारियों से भारी संख्या में एकसाथ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है..

 

चाहे वो सफाई कर्मी हो, चाहे, कम्प्यूटर ऑपरेटर, अमीन, चालक, माली, रसोइया, स्वास्थ्य विभाग के सफाई कर्मी से लेकर तकनीकी कर्मी सभी ने इस बार सरकार से अपनी मांगे मनवाने की ठान ली है.

 

चरणबद्ध आन्दोलन निम्न प्रकार है:-

 

1. दिनांक-09, 10 एवं 11 जून 2025 कुल-03 दिन काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे.

 

2. दिनांक-11 जून, 2025 को संध्या 06ः00 बजे जिला मुख्यालय में कैंडल मार्च निकाला जायेगा.

 

3. दिनांक-12 जून, 2025 को जिला मुख्यालय (समाहरणालय) के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन.

 

4. दिनांक- 15 जून, 2025 को राँची में एकदिवसीय राज्यस्तरीय धरना प्रदर्शन.

 

 

 


 


 

अधिक खबरें
चाईबासा के नरसंडा पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
जून 17, 2025 | 17 Jun 2025 | 4:52 PM

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वाधान में दिनांक 17-06-25 को

राज्य के  इस जिले में AI तकनीक के माध्यम से होगी हाथियों की रक्षा
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 9:21 AM

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में रेलवे ने हाथियों की सुरक्षा के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का उपयोग करते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की है. चक्रधरपुर रेलवे मंडल ने 'एलीसेंस लाइव' नामक AI प्रणाली को रेलवे ट्रैक पर लगाया है,

गुवा सेल खदान में ठेका मजदूर छज्जा से गिरने पर मौत, मुख्य द्वार पर शव लेकर जमकर हंगामा जारी
जून 12, 2025 | 12 Jun 2025 | 8:43 PM

पश्चिमी सिंहभूम सेल गुआ खदान में ठेका मजदूर की दर्दनाक मौत के बाद गुरुवार को गुआ और आसपास के इलाकों में मजदूरों और ग्रामीणों का भारी आक्रोश, ठकुरा

जैतगढ़ में दर्दनाक सड़क दुर्घटना से दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
जून 12, 2025 | 12 Jun 2025 | 8:39 PM

जगन्नाथपुर के जैतगढ़ के बैतरणी नदी मुख्य सड़क में दो मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर, दो युवक की मौत, एक का पैर फैक्चर हुआ है. 4

शिक्षकों की कमी दूर करने को लेकर डीएमएफटी फंड से शिक्षामित्र की होगी नियुक्ति : निरल पूर्ति
जून 11, 2025 | 11 Jun 2025 | 4:09 PM

पश्चिम सिंहभूम में शिक्षकों की कमी को जल्द दूर किया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया की जा रही है, इसके अतिरिक्त जरूरत के हिसाब से शिक्षामित्र को डीएमएफटी फंड से मानदेय के आधार पर विद्यालय में सेवा देने का निर्णय लिया गया है। यह बातें तांतनगर प्रखंड के खेड़ियाटागर प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से पास होने वाले बच्चों को सम्मानित करते हुए मझगांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक निरल पूर्ति ने कहीं।