Sunday, May 12 2024 | Time 07:19 Hrs(IST)
 logo img
  • केजरीवाल की टिप्पणी पर शाह का पलटवार, कहा- 'PM मोदी ही करते रहेंगे देश का नेतृत्व इसमें कोई संदेह नहीं'
  • केजरीवाल की टिप्पणी पर शाह का पलटवार, कहा- 'PM मोदी ही करते रहेंगे देश का नेतृत्व इसमें कोई संदेह नहीं'
  • सिमडेगा में पेड़ से टकराई कार, चार लोग हुए गंभीर रूप से घायल, सभी रिम्स रेफर
झारखंड


जाम से निजात के लिए अब राजधानी रांची में बनेंगे दो और Flyover

जाम से निजात के लिए अब राजधानी रांची में बनेंगे दो और Flyover
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: मंगलवार (27 फरवरी) को वित्त मंत्री रामेश्‍वर ओरांव ने बजट भाषण में घोषणा की है कि राजधानी रांची में अब कुल 6 नए फ्लाईओवर (Flyover) बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. लेकिन, अभी फिलहाल 2 की घोषणा की गई है. बता दें, फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पथ निर्माण विभाग द्वारा किया जाना है. वहीं, एक फ्लाईओवर करमटोली से लेकर बोड़ेया बनाया जाएगा. वहीं, दूसरी ओर दूसरा फ्लाईओव सहजानंद चौक से लेकर जज कॉलोनी तक बनेगा.

 

विभाग ने अरगोड़ा चौक से सहजानंद चौक, करमटोली चौक से रिम्स, डीपीएस से बिरसा चौक-हिनू चौक, कांटाटोली से बूटी मोड़ और एलपीएन शाहदेव चौक से कांके रिंग रोड तक फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव भी तैयार किया है. लेकिन, इस बार के बजट में सिर्फ दो फ्लाईओवर बनाने की घोषणा की गई है.
अधिक खबरें
डिस्पैच सेंटर पर तैयारी पूरी, मतदानकर्मियों को रविवार को दिया जायेगा नियुक्ति पत्र
मई 11, 2024 | 11 May 2024 | 10:36 PM

लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए सिमडेगा कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह -सह- डिस्पैच सेंटर में 70- सिमडेगा एवं 70- कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के मतदान हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह ने क्रमशः ईवीएम, वीवीपैट, चुनाव सामग्री डिस्पैच, मतदान पदाधिकारी एवं कर्मियों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण, पोलिंग पार्टी का मिलान, वाहन टैगिंग आदि सभी तैयारीयों को पूर्ण कर लिया है.

BJP ने जमशेदपुर में कई चुनावी कार्यालय का किया शुभारंभ, कार्यकर्ताओं के साथ सांसद ने की चुनावी तैयारियों पर चर्चा
मई 11, 2024 | 11 May 2024 | 10:16 PM

भाजपा ने जमशेदपुर लोकसभा में चुनावी रणनीति को मूर्त रूप देने के लिए जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत विभिन्न मंडलों में चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया. शनिवार को जमशेदपुर के सांसद सह भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो द्वारा पश्चिम विधानसभा के सोनारी, कदमा, बिस्टुपुर व साकची पश्चिम मंडल के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया. बिद्युत महतो ने सोनारी मंडल के गुदड़ी बाजार, कदमा मंडल के कदमा बाजार, बिस्टुपुर मंडल के राम मंदिर के समीप व साकची पश्चिम के एएसजी अस्पताल के समीप बने कार्यालय का उद्घाटन किया.

चतरा में गरजे PM Modi, कांग्रेस-झामुमो को बताया आदिवासियों का सबसे बड़ा दुश्मन
मई 11, 2024 | 11 May 2024 | 5:41 AM

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को एनडीए प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में प्रचार के लिए चतरा के सिमरिया पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी के साथ मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, हजारीबाग प्रत्याशी मनीष जायसवाल, चतरा प्रत्याशी कालीचरण सिंह मौजूद हैं.

झारखंड विधानसभा के पास कार से 4 लाख 56 हजार रुपए कैश बरामद, पकड़ाए युवकों से पूछताछ कर रही रांची पुलिस
मई 11, 2024 | 11 May 2024 | 7:48 AM

झारखंड विधानसभा के पास से रांची पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में कैश बरामद किया है. सूत्रों के अनुसार कार से 3 लाख से अधिक नगद बरामद किया गया है. फिलहाल कैश की गिनती जारी है. जानकारी के अनुसार लाल रंग की एक स्विफ्ट कार से नोटों की बरमदगी हुई है.

मौसम ने ली करवट, अगले 1 से 3 घंटे में गर्जन-वज्रपात के साथ राजधानी रांची में हो सकती है बारिश
मई 11, 2024 | 11 May 2024 | 8:34 PM

राजधानी रांची में अगले 1 से 3 घंटे के दौरान गर्जन, वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है. साथ में तेज हवा (हवा की गति 40-50 कि.मी. प्रति घंटे तक) भी देखी जा सकती है.