NEWS11 स्पेशलPosted at: सितम्बर 28, 2021 झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितकरण आयोग में दो सदस्यों का मनोनयन
रांची: झारखंड आंदोलनकारियों को चिन्हितीकरण के लिए गठित झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग में दो सदस्यों का मनोनयन किया गया है. जिसमें नरसिंह मुर्मू एवं भुनेश्वर महतो शामिल हैं. नरसिंह मुर्मू झामुमो देवघर जिला अध्यक्ष हैं जबकि भुनेश्वर महतो झारखंड आंदोलनकारी रहे हैं. इसको लेकर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. मालूम हो कि सरकार ने इसके पहले भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत अधिकारी दुर्गा उरांव को आयोग का अध्यक्ष बनाया नियुक्त किया था. इधर इनके मनोनयन पर झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा ने हर्ष प्रकट किया है. संयोजक मुमताज खान ने कहा कि इनके मनोनयन से झारखंड आंदोलनकारियों को मान-सम्मान मिलेगा