Sunday, Jun 22 2025 | Time 00:46 Hrs(IST)
बिहार


गोराडीह में विवाहिता ने लगाई फांसी, आत्महत्या का कारण अब तक अज्ञात

गोराडीह में विवाहिता ने लगाई फांसी, आत्महत्या का कारण अब तक अज्ञात
शयामानंद सिह/न्यूज11 भारत

भागलपुर/डेस्कः- भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र के स्वरूपचक गांव में एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है मृतका की पहचान स्वरूपचक निवासी सिंटू कुमार की 20 वर्षीय पत्नी शबनम कुमारी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार घटना के वक्त घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे और शबनम घर में अकेली थी. इसी दौरान उसने घर में लगे पंखे से मफलर के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जब परिजन घर लौटे तब जाकर घटना की जानकारी हुई. घटना की सूचना मिलते ही गोराडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

 

 


 


 



 

अधिक खबरें
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भागलपुर में योगाभ्यास का आयोजन, डीएम बोले योग से ही जीवन में संतुलन संभव
जून 21, 2025 | 21 Jun 2025 | 2:38 PM

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खेल भवन भागलपुर में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी सहित कई वरीय पदाधिकारी और खिलाड़ीगण ने भाग लिया योगाभ्यास का संचालन योग गुरु अनिमेष और नन्हीं बच्ची यशस्वी कश्यप ने किया जिलाधिकारी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल एक अभ्यास नहीं बल्कि एक जीवन शैली है जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखती है.

सुल्तानगंज के कृष्णगढ़ मोड़ के समिप स्वास्थ विभाग का क्वाटर अवैध रुप से कांवर दुकानदारों ने जेसीबी से तोड़फोड़ की
जून 21, 2025 | 21 Jun 2025 | 2:28 PM

भागलपुर सुल्तानगंज के कृष्णगढ़ मोड़ के समिप स्वास्थ विभाग का क्वाटर का दिबाल स्थानीय कांवर दुकानदारों ने जेसीबी के माध्यम तोड़फोड़ करने पर स्थानीय ग्रामीणो ने बताया कि देर रात स्थानीय कांवर दुकानदारों ने जेसीबी के द्वारा स्वास्थ विभाग के क्वाटर का दिबाल तोड़फोड़ कर हटा दिया गया है.

योग दिवस को लेकर विक्रमशिला ध्यानस्थल पर काफी संख्या में लोगों ने किया योग
जून 21, 2025 | 21 Jun 2025 | 2:17 PM

भागलपुर कहलगांव के विक्रमशिला योग व ध्यान स्थल पर 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. विक्रमशिला महाविहार के खंडहर में इलाके के लोगों ने योगाभ्यास किया.

श्रावणी मेले में लगेगा 100 से ज्यादा CCTV कैमरा, बनेंगे 8 अस्थायी थाना
जून 21, 2025 | 21 Jun 2025 | 2:08 PM

भागलपुर विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस बार श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. मेले के दौरान 8 अस्थायी थाना बनाए जाएंगे ताकि कानून-व्यवस्था कायम रखी जा सके. पूरे मेला परिसर में एक सौ से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे.

नव नालंदा महाविहार में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह योगा दिवस के मौके पर हुए शामिल
जून 21, 2025 | 21 Jun 2025 | 11:16 AM

नव नालंदा महाविहार में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भाग लिया. शनिवार सुबह आयोजित इस विशेष आयोजन में उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास किया और योग को जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया.