Saturday, May 10 2025 | Time 01:21 Hrs(IST)
झारखंड


यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रांची रेल मंडल से परिचालित कई ट्रेनों को किया गया रद्द, मार्ग और समय में भी किया गया बदलाव

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रांची रेल मंडल से परिचालित कई ट्रेनों को किया गया रद्द, मार्ग और समय में भी किया गया बदलाव
न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा. ऐसे में रांची रेल मंडल से परिचालित निम्नांकित ट्रेनें प्रभावित रहेंगी.

 

ये ट्रेनें रद्द रहेंगी

 


  • ट्रेन संख्या  58023/58024 टाटानगर – बरकाकाना – टाटानगर पैसेंजर (वाया – मूरी), यात्रा प्रारंभ दिनांक 10/04/2025, 17/04/2025, 24/04/2025 एवं 01/05/2025 को रद्द रहेगी.



  • ट्रेन संख्या 18601/18602  टाटानगर – हटिया – टाटानगर एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 10/04/2025, 17/04/2025, 24/04/2025 एवं 01/05/2025 को रद्द रहेगी.



  • ट्रेन संख्या 68036 हटिया – टाटानगर मेमू, यात्रा प्रारंभ दिनांक 10/04/2025, 13/04/2025, 17/04/2025, 20/04/2025, 24/04/2025, 27/04/2025 एवं 01/05/2025 को रद्द रहेगी.



  • ट्रेन संख्या 68035 टाटानगर – हटिया मेमू, यात्रा प्रारंभ दिनांक 11/04/2025, 14/04/2025, 18/04/2025, 21/04/2025, 25/04/2025, 28/04/2025 एवं 02/05/2025 को रद्द रहेगी.


 

ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन

ट्रेन संख्या 22892/22891 रांची – हावड़ा – रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 10/04/2025, 17/04/2025, 24/04/2025 एवं 01/05/2025 को अपने निर्धारित मार्ग कोटशीला – पुरुलिया – टाटानागर – खड़गपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कोटशीला – राजाबेडा – चंद्रपुरा – भोजूडीह – आद्रा – मेदिनीपुर – खड़गपुर होकर चलेगी .

 

ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन

ट्रेन संख्या 18101 टाटानगर – जम्मू तवी एक्सप्रेस (वाया – मूरी) यात्रा प्रारंभ दिनांक 13/04/2025, 20/04/2025 एवं 27/04/2025 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 3 घंटे विलंब से टाटानगर स्टेशन से प्रस्थान करेगी .

 


 

 

 

अधिक खबरें
पथ निर्माण विभाग के 15 कार्यपालक अभियंता का हुआ प्रमोशन, बने अधीक्षण अभियंता
मई 09, 2025 | 09 May 2025 | 8:47 PM

झारखंड पथ निर्माण विभाग के कुल 15 कार्यपालक अभियंता को अधीक्षण अभियंता में परोमोते किया गया है. इसे लेकर पथ निर्माण विभाग ने अधिसूचना जारी की है.

झारखंड में सैंड माइनिंग रूल्स 2025 को लेकर खान एवं भूविज्ञान विभाग ने जारी किया पॉलिसी
मई 09, 2025 | 09 May 2025 | 8:31 PM

झारखंड में नई बालू नीति यानी झारखंड सैंड माइनिंग रूल्स 2025 को लागू कर दिया है. इसे लेकर खान एवं भूविज्ञान विभाग ने पॉलिसी जारी की है. दरअसल झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने अब बालू का कारोबार निजी हाथों में सौंपने का निर्णय लिया है. कैबिनेट ने झारखंड सैंड माइनिंग रूल्स 2025 को लागू करने का फैसला किया है. जिसके तहत बालू घाटों के लिए जिलों में टेंडर होगा. इसको लेकर जिला प्रशासन अब बालू घाटों की नीलामी करेगी.

खूंटी मनरेगा घोटाला मामले में IAS पूजा सिंघल और उनके पति ने कोर्ट से पासपोर्ट रिलीज करने की लगाई गुहार, 20 मई को होगी अगली सुनवाई
मई 09, 2025 | 09 May 2025 | 6:22 PM

खूंटी मनरेगा घोटाला मामले में IAS पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा ने पासपोर्ट रिलीज करने को लेकर कोर्ट से गुहार लगाईं है. दोनों ने बेटी के नामांकन के लिए अमेरिका जाने के लिए कोर्ट से इजाजत मांगी है. दोनों की याचिका पर PMLA की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. इस मामले में ED ने जवाब दाखिल करने को लेकर समय मांगा है. दोनों की याचिका पर अब अगली सुनवाई 20 मई को होगी. 8 मई को दोनों ने याचिका दाखिल कर पासपोर्ट रिलीज करने की इजाजत मांगी थी.

खूंटी के मसनों की 23 एकड़ भूमि की खरीद-बिक्री पर झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया रोक
मई 09, 2025 | 09 May 2025 | 5:18 PM

झारखंड हाईकोर्ट से ओडिशा के रहने वाले शंकर सारंगी को बड़ी राहत मिली है. दरअसल खूंटी के मसनों में उनकी पैतृक संपत्ति स्थित है. ऐसे में फर्जी तरीके से भू माफिया से शंकर के दूर के सगे संबंधी मिलकर उनकी भूमि की बिक्री की कोशिश कर रहे थे. इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया.

JSCC-CGL पेपर लीक मामले में जेल में बंद 6 आरोपियों को कोर्ट से मिला बड़ा झटका, जमानत याचिका हुई खारिज
मई 09, 2025 | 09 May 2025 | 5:08 PM

JSCC-CGL पेपर लीक मामले में जेल में बंद 6 आरोपियों को कोर्ट से बड़ा झटका मिला है. CID की विशेष कोर्ट ने आरोपी गौरव कुमार, अखिलेश कुमार, रोबिन कुमार, अभिलाष कुमार, कविराज और निवास कुमार की जमानत याचिका को ख़ारिज कर दिया है.