Monday, May 20 2024 | Time 04:32 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » गोड्डा


महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग बैठक आयोजित की

महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग बैठक आयोजित की

प्रिंस यादव/न्यूज़11 भारत  

गोड्डा/डेस्क:-गोड्डा जिले के पथरगामा ब्याहुत धर्मशाला में महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की. विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप यादव को हम सभी को एकजुट के साथ जिताना है. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन पर लोगों को भरोसा है और आने वाले दिनों में विकास की नई गाथा लिखेंगे. टिकट कटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला केंद्रीय नेतृत्व का था उन्हें लगा कि शायद हम चुनाव मिस कर सकते हैं इसलिए उन्होंने प्रदीप यादव पर भरोसा जताया. केंद्रीय नेतृत्व का जो भी फैसला है हम उनके साथ हैं और हम लोग सभी मिलकर घमंडी और महिलाओं का अपमान करने वाले तानाशाह नेता निशिकांत दुबे को हराना है. निशिकांत दुबे पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि अपने सांसद निधि का भी जो व्यक्ति फंड खर्च नहीं कर पता हो वह अपने आप को विकास पुरुष कहते है. उन्होंने कभी भी कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं किया . इंडिया गठबंधन ने कार्यकर्ताओं को हमेशा सर्वोपरि रखा क्योंकि कार्यकर्ता संगठन का रीढ़ होता है. श्री दुबे केवल लंबी-लंबी बातें करते हैं और मोटी कमीशन वाले योजना पर ही हाथ लगाते हैं,बाकी कार्यकर्ता की क्या स्थिति है उन्होंने कभी भी देखने का प्रयास नहीं किया . चुनाव के समय ही केवल कार्यकर्ता की याद आती है. गोड्डा लोकसभा की जनता इतनी मूर्ख नहीं है जो आप हमेशा अपमान करते रहे और लोग सहन करते रहे. मौके पर प्रसनजीत सिंह, शेखर भगत ,गोपाल भगत सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

अधिक खबरें
गर्भवती पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलने का घर वालों ने दामाद पर लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 2:03 PM

पति-पत्नी का रिश्ता सात फेरे लेते ही सात जन्मों के लिए बंध जाता है इस रिश्ते को पवित्र रिश्ता माना जाता है लेकिन जब इस रिश्ते पर ग्रहण लग जाता है तो ये रिश्ता पल भर में खत्म हो जाता है.

रात के अंधेरे में पुलिस की आंखों में बालू झोंक बालू लोड जुगाड़ गाड़ी ने मारा धक्का, चार घायल
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 10:01 AM

कहा जाता है कि पुलिस डाल- डाल, तो चोर पात- पात ऐसा ही कुछ नजारा इन दिनों जिले के कई थाना क्षेत्र में आपको देखने को मिल जाएगा जिसे आम लोग या तो समझ नहीं पाते या समझना नहीं चाहते पुलिस की भूमिका पर हम प्रश्नचिन्ह नहीं लगाते लेकिन पुलिस की आंखों में धूल नहीं बल्कि रात के अंधेरे में बालू माफिया बालू झोंक दिन के उजाले में बड़े पैमाने पर बालू का काला खेल खेल रहे हैं

पहले प्यार हुआ फिर दोनों ने रचाई शादी, फिर लड़की को मैंगो-फ्रूटी थमा कर लड़का फरार
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 12:54 PM

अजब प्रेम की गजब कहानी, फिर एक बार जिले में सामने आया है 2019 में एक दूसरे से जान पहचान हुई. इसके बाद प्यार का परवाना चढ़ा दोनों एक दूसरे से छुप-छुप कर मिलने लगे. शिवरात्रि के दिन लड़का ने लड़की को बहला कर बुलाया इसके बाद उसकी मांग में सिंदूर दे दिया.

पूर्व मुखिया आशीष यादव पर भोली-भाली महिलाओं के नाम से ग्रुप लोन के लाखों रुपए गबन करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 9:33 AM

गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड क्षेत्र के मोहानी गांव में महिलाओं के साथ पूर्व मुखिया आशीष यादव के द्वारा बहला-फुसला कर महिलाओं पर आशीर्वाद कंपनी से लोन ले लिया गया है. सभी महिलाओं ने कहा आशीर्वाद कंपनी से ग्रुप लोन लिया गया है. यह लोन लगभग गांव की 12 महिलाओं के नाम से लिया गया है. किसी के नाम से 40,000 रूपए, किसी के नाम 50,000 रूपए और किसी के नाम से लाख रूपए तक का लोन लिया गया है.

संदेहास्पद स्थिति में मिली मां की लाश, पुत्र पर लगा मां को मारने का आरोप, मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 7:58 AM

गोड्डा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बार फिर सनसनीखेज घटना सामने आई है. जहां हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है. यह पूरा घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पेलघड़ी गांव का बताया जा रहा है. एक महिला का शव संदेहास्पद स्थिति में मिला है.