झारखंडPosted at: मई 24, 2025 कल रांची आ रहे लोकसभा अध्यक्ष ओम विड़ला, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत की तैयारी
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- कल लोकसभा के अध्यक्ष ओम विड़ला रांची आ रहे हैं. इसको लेकर को रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत की तैयारी की गई है. बिरसा चौक पर भव्य पारंपरिक तरीके से स्वागत करने की योजना बनाई गई है. बता दें कि यहां पर बिरसा चौक पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे ओम बिड़ला उसके बाद राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे. इसके बाद 10 बजे बिरसा मुंडा संग्रहालय जाएंगे फिर जमशेदपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के कार्यक्रम में शामिल होंगे पुनः रांची वापस लौटने के बाद भी कई कार्यक्रम तय किए गए हैं.