Wednesday, Jun 25 2025 | Time 19:37 Hrs(IST)
  • आपातकाल की 50वीं बरसी पर BJP आयोजित कर रही 'संविधान हत्या दिवस', केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और अन्नपूर्णा देवी होंगे शामिल
  • आपातकाल की 50वीं बरसी पर BJP आयोजित कर रही 'संविधान हत्या दिवस', केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और अन्नपूर्णा देवी होंगे शामिल
  • मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने की प्राचार्य को हटाने की मांग
  • मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने की प्राचार्य को हटाने की मांग
  • जेपी के आह्वान से भयभीत इंदिरा गांधी ने लगाया था आपातकाल: कर्मवीर सिंह
  • जेपी के आह्वान से भयभीत इंदिरा गांधी ने लगाया था आपातकाल: कर्मवीर सिंह
  • बीते पांच दिनों से हो रही भारी बारिश से जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित, निगम ने खोला रैन बसेरा
  • बीते पांच दिनों से हो रही भारी बारिश से जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित, निगम ने खोला रैन बसेरा
  • BIT मेसरा, NRSC हैदराबाद और झारखंड वन विभाग के बीच फॉरेस्ट फेनोलॉजी मॉनिटरिंग को लेकर हुआ त्रिपक्षीय समझौता
  • BIT मेसरा, NRSC हैदराबाद और झारखंड वन विभाग के बीच फॉरेस्ट फेनोलॉजी मॉनिटरिंग को लेकर हुआ त्रिपक्षीय समझौता
  • जमीन फर्जीवाड़ा मामले में निलंबित CI भानु प्रताप प्रसाद की जमानत याचिका पर सुनवाई, अगली सुनवाई 3 जुलाई को
  • जमीन फर्जीवाड़ा मामले में निलंबित CI भानु प्रताप प्रसाद की जमानत याचिका पर सुनवाई, अगली सुनवाई 3 जुलाई को
  • रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नैरोबी में प्रवासी भारतीयों के साथ किया संवाद, साझा किया PM Modi का संदेश
  • रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नैरोबी में प्रवासी भारतीयों के साथ किया संवाद, साझा किया PM Modi का संदेश
  • शराब घोटाला: मार्शल प्लेसमेंट एजेंसी के ठाकुर परेश, ठाकुर विक्रम सिंह, परमार बिपिन भाई और महेश सहदेज की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई
झारखंड


चांडिल के कुकडू में विधिक जागरूकता सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन

करोड़ों का सम्पत्तियों का किया गया वितरण
चांडिल  के कुकडू में विधिक जागरूकता सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन

संतोष कुमार/न्यूज़11


चांडिल/डेस्क: चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ व कुकड़ु प्रखंड सभागार में रविवार को मेगा विधिक सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन न्यायिक दंडाधिकारी ,सीओ , बीडीओ  ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार  सरायकेला के सचिव तौसीफ मेराज  के मार्गदर्शन में आयोजित  मेगा विधिक सशक्तीकरण शिविर  में  महिला समूह के बीच डेमो चेक, सहित करोड़ों का परिसम्पतियों का वितरण किया गया। वहीं  वृद्धा पेंशन, आय, जाति, आवासीय , प्रधानमंत्री आवास, किसान क्रेडिट कार्ड, जॉब कार्ड वितरण एवं गोद भराई, अन्नप्रासन आदि कार्यक्रम किया गया। अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी सह सचिव अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति चांडिल के अमित  खन्ना ने शिविर को संबोधित करते हुए लोगों को अपने मौलिक अधिकारों की कानूनी जानकारी दिया एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अपील किया।  ईचागढ़ के शिविर में उपस्थित जनसमूह को बीडीओ एकता वर्मा, सीओ दीपक प्रसाद , कुकड़ू सीओ सत्येन्द्र पासवान ने भी संबोधित कर सरकार कि कल्याणकारी योजनाओं का जानकारी दिया।


यह भी पढ़ें: विधायक के निर्देश के बाद भी सड़क से सटाकर गाड़े जा रहे बिजली पोल, बढ़ा खतरा

अधिक खबरें
आपातकाल की 50वीं बरसी पर BJP आयोजित कर रही 'संविधान हत्या दिवस', केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और अन्नपूर्णा देवी होंगे शामिल
जून 25, 2025 | 25 Jun 2025 | 7:10 PM

आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी 25 जून से 27 जून तक देशभर में ‘संविधान हत्या दिवस’ कार्यक्रम आयोजित कर रही है. झारखंड में भी इस सिलसिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें पार्टी आपातकाल को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साध रही है. राजधानी रांची स्थित पुराना विधानसभा भवन और भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. वहीं, सरायकेला-खरसावां में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी होंगी.

मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने की प्राचार्य को हटाने की मांग
जून 25, 2025 | 25 Jun 2025 | 7:00 PM

पलामू स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने प्राचार्य को उनके पद से हटाने की मांग की है। छात्रों का आरोप है कि प्राचार्य द्वारा उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है और निलंबन जैसी कार्रवाई की जा रही है, खासकर तब जब वे कॉलेज में व्याप्त समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाते हैं।

जेपी के आह्वान से भयभीत इंदिरा गांधी ने लगाया था आपातकाल: कर्मवीर सिंह
जून 25, 2025 | 25 Jun 2025 | 6:57 PM

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने आज संविधान हत्या दिवस पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण को याद किया. प्रदेश कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित की नमन किया. कर्मवीर सिंह ने कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले से इंदिरा गांधी की सांसद के रूप में सदस्यता समाप्त हो चुकी थी. उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए था. लेकिन इंदिरा गांधी ने न सिर्फ न्यायालय के आदेश की अवमानना की बल्कि देश के संविधान को ही कुचल डाला.

सभी निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग एवं गुणवत्ता की जांच करें - डीसी सिमडेगा
जून 25, 2025 | 25 Jun 2025 | 6:46 AM

उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में जिला समन्वय समिति (विकास) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में जिले के विभिन्न विभागों जैसे ग्रामीण विकास, भवन निर्माण, स्वास्थ्य, पेयजल, आपूर्ति, कृषि, सहकारिता, समाजिक सुरक्षा, पशुपालन, कौशल विकास, राजस्व, शिक्षा, जल छाजन,

बीते पांच दिनों से हो रही भारी बारिश से जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित, निगम ने खोला रैन बसेरा
जून 25, 2025 | 25 Jun 2025 | 6:43 PM

राजधानी रांची में बीते पांच दिनों से हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. लगातार बारिश के कारण शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं. जगह-जगह जलजमाव से ट्रैफिक बाधित हो रहा है. निचले इलाकों में पानी घरों के अंदर तक घुस गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है.