प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह प्रखंड के छिपादोहर थाना क्षेत्र के लात पंचायत अंतर्गत हरहे गांव में चोरी के संदेह में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान मुनेश्वर सिंह (पिता स्व. चैत सिंह) के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार आरोप है कि मुनेश्वर सिंह को गांव के ही प्रदीप सिंह और उसकी पत्नी ने चोरी का आरोप लगाते हुए पकड़ लिया. दोनों ने उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और बेरहमी से पिटाई कर दी गंभीर रूप से घायल मुनेश्वर सिंह की बीते रात्रि मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही छिपादोहर थाना प्रभारी मो. यकीन अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वही मामले की गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया है. इस संबंध में एएसआइ त्रिपाठी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी प्रदीप सिंह और उसकी पत्नी फरार हैं. दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है और जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.
यह भी पढ़े: बीपीओ कृष्णदेव सिंह के बिदाई के साथ नए बीपीओ बिनोद टोपनो का किया गया स्वागत