न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने के मामले में पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू को कांग्रेस पार्टी से 3 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है. कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने इसकी जानकारी दी. लगातार की जा रही बयानबाजी को पार्टी ने अनुशासनहीनता माना है. पार्टी के अनुशासन समिति ने योगेन्द्र साव के बयानबाजी पर स्वत संज्ञान लिया. प्रदेश कांग्रेस ने अपने बयान में कहा कि पार्टी की छवि या गठबंधन की छवि कोई खराब करता है तो कड़ी कार्रवाई जरूरी होती है.

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बयान से कांग्रेस ने खुद को किनारा कर लिया है. पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिंहा ने कहा कि हर चीज के लिए मुख्यमंत्री को दोष देना ठीक नहीं है. राज्य में गठबंधन की मजबूत सरकार चल रही है. घर क्यों टूटा और किन वजहों से तोड़ा गया, इसकी जांच होनी चाहिए. हम भी चाहते हैं कि प्रशासन सारी चीजों को साफ करें. वहीं, योगेंद्र साव के बयान पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पलटवार किया है. पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पूर्व मंत्री योगेंद्र साव जिस भाषा और लहजे का इस्तेमाल करते हैं, उनके साथ आज जो कुछ हो रहा है वह बेहद स्वाभाविक है.
ये भी पढ़ें- केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधिमंडल ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, सरहुल पूजन कार्यक्रम का दिया आमंत्रण