मुमताज अहमद/न्यूज11 भारत
खलारी/डेस्क: खलारी कोयलांचल में रात 8 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और तेज गर्जन के साथ हुई झमाझम बारिश ने पूरे इलाके का मिजाज बदल दिया. दिनभर की उमस और गर्मी से बेहाल लोगों को जहां राहत मिली, वहीं आसमान में गूंजती तेज गड़गड़ाहट और लगातार चमकती बिजली ने दहशत का माहौल भी बना दिया.
मौसम विभाग के अनुसार के आधे से अधिक हिस्सों में मौसम सक्रिय हो गया है और कई क्षेत्रों में लगातार बारिश दर्ज की जा रही है. इसका असर पड़ोसी के कुछ इलाकों में भी देखने को मिल रहा है, जहां हल्की से मध्यम बारिश की खबर है.
जारी ताजा अलर्ट के मुताबिक अगले 1 से 3 घंटे के भीतर
राज्य के कई जिलों में मौसम और बिगड़ सकता है. रांची, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, बोकारो, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ एवं सरायकेला-खरसावां के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन, तेज हवाओं और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.
प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सख्त हिदायत दी है. अधिकारियों ने अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े न हों और अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें.
बारिश ने जहां मौसम को सुहाना बना दिया है, वहीं संभावित वज्रपात और तेज हवाओं को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं, ताकि जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
यह भी पढ़ें: श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु