बकाया वेतन नहीं मिलने पर जलापूर्ति ठप, मजदूरों ने सहायक श्रम आयुक्त से लगाई गुहार

बकाया वेतन नहीं मिलने पर जलापूर्ति ठप, मजदूरों ने सहायक श्रम आयुक्त से लगाई गुहार

बकाया वेतन नहीं मिलने पर जलापूर्ति ठप मजदूरों ने सहायक श्रम आयुक्त से लगाई गुहार 

न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्क:
धनबाद के बलियापुर प्रखंड अंतर्गत जल पूर्ति योजना में कार्यरत कर्मियों को एक वर्ष से वेतन नहीं मिलने के विरोध में पानी सप्लाई बंद कर दी है. मजदूरों का आरोप है कि संबंधित कंपनी न तो उनका बकाया वेतन दे रही है और न ही न्यूनतम मजदूरी का पालन किया जा रहा है. साथ ही EPF कटौती भी नहीं कीया जा रहा है. मामले में भाजपा नेता रमेश राही के नेतृत्व में आज मजदूरों ने सहायक श्रम आयुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत करवाया. साथ ही उन्होंने बताया  कि ये कर्मी वर्ष 2016 से लगातार वाटर प्लांट में पंप ऑपरेटर, मैनेजर, गार्ड और मजदूर के रूप में कार्यरत हैं, लेकिन पिछले एक साल से उन्हें वेतन नहीं मिला है. इससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है. वही अपनी मांगों को लेकर मजदूरों ने आज सहायक श्रम आयुक्त और PHD विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. मजदूरों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे. 

ये भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा का सामने आया बड़ा बयान, जानें क्यों नहीं किए थे मतदान
 
संबंधित सामग्री

हथियार के बल पर एलआईसी अभिकर्ता से घर के समीप लूट, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

बिहार

हथियार के बल पर एलआईसी अभिकर्ता से घर के समीप लूट, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी उप समिति की बैठक 

झारखंड

झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी उप समिति की बैठक 

खलारी कोयलांचल में बदला मौसम का मिजाज, तेज गर्जन के साथ हुई झमाझम बारिश; कई जिलों में अलर्ट जारी

झारखंड

खलारी कोयलांचल में बदला मौसम का मिजाज, तेज गर्जन के साथ हुई झमाझम बारिश; कई जिलों में अलर्ट जारी

श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

झारखंड

श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

कथारा ओवरब्रिज से कूदकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाई जान

झारखंड

कथारा ओवरब्रिज से कूदकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाई जान