चंदनकियारी के विश्वनाथ महतो की तमिलनाडु में रेल हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

चंदनकियारी के विश्वनाथ महतो की तमिलनाडु में रेल हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

चंदनकियारी के विश्वनाथ महतो की तमिलनाडु में रेल हादसे में मौत परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क:  चंदनकियारी प्रखंड के तेतुलिया गांव निवासी सीताराम महतो के 43 वर्षीय पुत्र विश्वनाथ महतो की तमिलनाडु के विल्लुपुरम में रेल हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विश्वनाथ महतो शुक्रवार को पड़ोसी गांव के कुछ युवकों के साथ मजदूरी की तलाश में ट्रेन से तमिलनाडु जा रहे थे. रविवार सुबह जैसे ही ट्रेन विल्लुपुरम स्टेशन से खुली, उसी दौरान वह गेट के पास खड़े थे. अचानक संतुलन बिगड़ने से वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

मृतक अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे. उनके दो नाबालिग बच्चे हैं. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. स्वजन रो-रोकर बेहाल हैं.

इधर, गांव के ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए चंदा इकट्ठा किया है और शव को घर लाने के लिए घटनास्थल की ओर प्रस्थान किया है. गांव में शोक की लहर व्याप्त है.

यह भी पढ़ें: होली को लेकर चंदनकियारी थाने और भोजुडीह में शांति समिति की बैठक, डीजे व अश्लील गीतों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

संबंधित सामग्री

बोकारो जिला व्यवहार न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी,  मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड तैनात

झारखंड

बोकारो जिला व्यवहार न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी,  मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड तैनात

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कर्मचारी आंदोलन, पूरे कैंपस में बाधित हुई पढ़ाई

झारखंड

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कर्मचारी आंदोलन, पूरे कैंपस में बाधित हुई पढ़ाई

JBVNL बोर्ड की बैठक आज मुख्यालय में, कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की संभावना

झारखंड

JBVNL बोर्ड की बैठक आज मुख्यालय में, कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की संभावना

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आटा उत्पादन केन्द्र, कर्णपुरा बेंगाबाद में कार्यक्रम का आयोजित

झारखंड

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आटा उत्पादन केन्द्र, कर्णपुरा बेंगाबाद में कार्यक्रम का आयोजित

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का नौवां दिन, सदन की कार्यवाही शुरू

झारखंड

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का नौवां दिन, सदन की कार्यवाही शुरू