संतोष मेहता न्यूज़ 11 भारत
सोनाहातू/डेस्क: प्रखंड के जामुदाग पंचायत अन्तर्गत ईड़कू गांव में आंगनबाड़ी सेविका चयन में अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है.ग्रामीणों का आरोप है कि दिनांक 5 जून 2025 को आंगनबाड़ी सेविका चयन के लिए गांव में आम सभा रखी गई थी. जिसमें पर्यवेक्षक के रूप में सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका,ग्राम प्रधान, सरपंच एवं ग्रामीणों उपस्थित थे.आम सभा में सेविका चयन में दो महिला की दावेदारी सामने आयी थी.एक आभा कुमारी पति हलधर महतो और दूसरा किरण कुमारी पति अभिमन्यु महतो का नाम सामने आया. जिसमें किरण कुमारी ने शैक्षणिक योग्यता का मूल कागजात दिखा नहीं पाने के कारण उनकी दावेदारी को निरस्त कर आभा कुमारी पति हलधर महतो का आम सभा में चयनित किया गया था.
आभा कुमारी एवं ग्रामीणों का आरोप है कि सीडीपीओ ने कुछ दिन के बाद गलत तरीके से मनमानी कर किरण कुमारी का चयन कर दी है.ग्रामीणों ने बीडीओ से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से विचार कर पुनः आम सभा की जाए और शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र की विभागीय जांच की जाय. सेविका चयनित आभा कुमारी ने इस संबंध में बीडीओ को 18 सितंबर 2025 को आवेदन देकर ठोस कारवाई करने की मांग की थी,लेकिन अभी तक कोई कारवाई नहीं की गई.
इन्होंने 03 अक्टूबर 2025 को सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत किरण कुमारी की चयनित प्रक्रिया की जन सूचना अधिकारी सह बीडीओ से मांगी थी. लेकिन आभा कुमारी को सूचना अधिकार अधिनियम का खुल्ला उल्लंघन कर सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई. ग्रामीणों ने बीडीओ से मांग किया है कि एक सप्ताह में ठोस कारवाई करते हुए पुनः सेविका चयन हेतू गांव में आम सभा की जाए. यदि कारवाई नहीं होती है तो ग्रामीणों द्वारा प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है.मौके पर आजसू प्रखंड अध्यक्ष सुषेण प्रमाणिक, पंचायत समिति रूपकुमार साहू, सुखदेव महतो,गुराई महतो,हलधर महतो, सुबोध महतो,रत्न महतो, हरिश्चंद्र महतो आदि शामिल थे.
यह भी पढ़ें: अनुमंडल कार्यालय, बुंडू के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचन कार्य से संबंधित बैठक आहूत