वैष्णो मंदिर के नाम से बनाए गये ट्रस्ट का विरोध, ग्रामीणों ने की नया ट्रस्ट बनान...

वैष्णो मंदिर के नाम से बनाए गये ट्रस्ट का विरोध, ग्रामीणों ने की नया ट्रस्ट बनाने की मांग, 27 जून तक कमिटी पुनर्गठन का

वैष्णो मंदिर के नाम से बनाए गये ट्रस्ट का विरोध ग्रामीणों ने की नया ट्रस्ट बनाने की मांग 27 जून तक कमिटी पुनर्गठन का

राजेश कुमार/न्यूज 11 भारत

बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क: बोकारो थर्मल में वैष्णो मंदिर के नाम पर कुछ लोगों के द्वारा बनाए गए ट्रस्ट का बिरोध शुरू हो गया है. ट्रस्ट को समाप्त कर नया कमिटी गठन करने की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों की बैठक रविवार को जीएम कॉलोनी वैष्णो मंदिर प्रांगण में हुई. बैठक की अध्यक्षता गोविंदपुर डी पंचायत की मुखिया चन्दना मिश्रा ने किया. बैठक में उपस्थित गोविंदपुर सी पंचायत के मुखिया बबलू सिंह ने कहा कि वैष्णो मंदिर के नाम पर बनाया गया ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन नहीं है. इसलिए जनता इस ट्रस्ट को नहीं मानती है.  वही गोविंदपुर डी पंचायत की मुखिया चन्दना मिश्रा ने कहा कि जनता का निर्णय ही सर्वोंपरी है.

वैष्णो मंदिर के नाम पर बनाए गए ट्रस्ट की जांच एवं कानूनी राय लेने के बाद ही नव गठित वैष्णो मंदिर ट्रस्ट को चुनौती दी जाएगी. भाजपा किसान मोर्चा के झारखंड प्रदेश सदस्य सह समाजसेवी मोती लाल महतो ने कहा कि जनता का निर्णय है कि वैष्णो मंदिर में नया कमिटी का गठन हो जिसमें भेदभाव न हो इसको लेकर 27 जून तक पुराने वैष्णो मंदिर ट्रस्ट के लोगों से बात किया जाएगा अगर ट्रस्ट के लोग ट्रस्ट में सुधार को ले तैयार नहीं हुए तो ग्राम सभा कर नए वैष्णो मंदिर कमिटी का गठन किया जाएगा. इसके अलावे मुखिया संघ के अध्यक्ष सह गोविंदपुर बी पंचायत मुखिया चंद्रदेव घासी ने भी ट्रस्ट से संबंधित जानकारी साझा करते हुए लोगो से धैर्य रखने को कहा. बैठक में चंद्रदेव घासी, चन्दना मिश्रा, मोतीलाल महतो, बबलू सिंह, सुषमा कुमारी,रिंकू सिंह, श्री भगवान यादव, महेश सिंह, राजेश दुबे,मनोज साव , मनोज पाठक, विजय नायर सहित कई महिला पुरुष उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: राजधानी रांची में बारिश का कहर, राज अस्पताल परिसर स्थित पार्किंग में भी धसान

संबंधित सामग्री

BREAKING: JPSC अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा 

झारखंड

BREAKING: JPSC अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा 

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के वर्तमान अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने इस्तीफा दे दिया है. 

पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी

झारखंड

पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी 'गुरुजी' शिबू सोरेन की प्रतिमा, प्रशासनिक टीम व JMM नेताओं ने किया स्थल चयन

झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और झामुमो के संस्थापक स्वर्गीय शिबू सोरेन (गुरुजी) की प्रतिमा स्थापना को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं झामुमो नेताओं ने शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण

रिम्स में सोमवार शाम हुई फेयरवेल पार्टी को लेकर बवाल, जमकर छलके जाम

झारखंड

रिम्स में सोमवार शाम हुई फेयरवेल पार्टी को लेकर बवाल, जमकर छलके जाम

रिम्स की फेयरवेल पार्टी पर विवाद, जांच के आदेश

जेपीएससी में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भाजयुमो का मशाल जुलूस

झारखंड

जेपीएससी में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भाजयुमो का मशाल जुलूस

युवाओं के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी : शशांक राज

लैंड सर्वे मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, बार-बार निर्देश के बावजूद स्पष्ट टाइमलाइन नहीं मिलने पर नाराजगी

झारखंड

लैंड सर्वे मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, बार-बार निर्देश के बावजूद स्पष्ट टाइमलाइन नहीं मिलने पर नाराजगी

झारखंड में लंबे समय से लंबित लैंड सर्वे से जुड़े गोकुलचंद जनहित याचिका मामले में हाई कोर्ट ने एक बार फिर राज्य सरकार के रवैये पर सख्त नाराजगी जताई है.