नामकुम में गैरमजरुआ जमीन विवाद, लीज-म्यूटेशन के खिलाफ ग्रामीणों का सड़क पर प्रदर्शन

By : Mansi Kumari
नामकुम में गैरमजरुआ जमीन विवाद, लीज-म्यूटेशन के खिलाफ ग्रामीणों का सड़क पर प्रदर्शन

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के कुटेटोली मौजा में 5 एकड़ गैरमजरुआ मालिक किस्म की जमीन को व्यक्ति विकास केंद्र को दिए गए लीज और म्यूटेशन के खिलाफ ग्रामीण सड़क पर उतर आए. ग्रामीणों ने लीज और म्यूटेशन को तत्काल रद्द करने की मांग की.

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की की अगुवाई में ग्रामीण सड़क पर उतरे हैं. बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतरे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. ग्रामीणों का कहना है कि साल 2019 में इस जमीन को 30 साल के लिए व्यक्ति विकास केंद्र को लीज पर दिया गया. इसके बाद राजपाल के माध्यम से गिफ्ट डीड कराकर संस्था के नाम म्यूटेशन भी करा दिया गया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह पूरी प्रक्रिया फर्जी तरीके से की गई हैं. बिना ग्रामसभा की अनुमति के जमीन का लीज किया गया, जो नियमों के खिलाफ हैं. बंधु तिर्की ने कहा कि भूमाफिया और कॉपरेटिव संस्थाओं की नजर राज्य की सामाजिक, धार्मिक और गैरमजरुआ जमीन पर हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी संस्थाएं बनाकर जमीन लूटने का षड्यंत्र चल रहा हैं. 

यह भी पढ़े: पुणे से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 जीतकर लौटी झारखंड की टीम, किया गया भव्य स्वागत

संबंधित सामग्री

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

आग लगने की घटना सदर थाना क्षेत्र में डिस्टलरी पूल के पास हुई है

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

भारत अब तक एशियाई खेलों में 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की

ननिहाल आए बच्चे की हत्या, मामी पर आरोप; बोरे में बांधकर गड्ढे में छिपाया शव

ननिहाल आए बच्चे की हत्या, मामी पर आरोप; बोरे में बांधकर गड्ढे में छिपाया शव

मधुबनी ज़िला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के अकौर गांव में सनसनीखेज घटना सामने आई है। <br/><br/>

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की