छोटकी खरगडीहा में तालाब बनी सड़क पर मछली छोड़कर ग्रामीणों ने जगाई विभाग की नींद

सड़क पर मछली

छोटकी खरगडीहा में तालाब बनी सड़क पर मछली छोड़कर ग्रामीणों ने जगाई विभाग की नींद

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत छोटकी खरगडीहा में ग्रामीणों ने जर्जर सड़क की समस्या को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया.

छोटकी खरगडीहा में तालाब बनी सड़क पर मछली छोड़कर ग्रामीणों ने जगाई विभाग की नींद

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 
बेंगाबाद/डेस्क:
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत छोटकी खरगडीहा में ग्रामीणों ने जर्जर सड़क की समस्या को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की अगुवाई स्थानीय मुखिया सुनीता देवी ने की.

ग्राम पंचायत छोटकी खरगडीहा के बनहती से छोटकी खरगडीहा रोड की स्थिति बेहद खराब है. छोटकी खरगडीहा चौक से पंचायत सचिवालय तक जाने वाली इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और उनमें पानी भर जाने से कई तालाब बन गए हैं. बरसात में आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है.

ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या की जानकारी विभाग को पत्र के माध्यम से, अखबार और प्रेस मीडिया के जरिए तथा दूरभाष पर कई बार दी गई, लेकिन विभाग के अधिकारी अब भी "कुंभकरणी नींद" में सोए हुए हैं. विभाग को जगाने के लिए आज ग्रामीणों ने सड़क पर बने तालाब में जिरा मछली का बच्चा डालकर विरोध प्रदर्शन किया.

मुखिया सुनीता देवी ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के अंदर सड़क की मरम्मती का काम शुरू नहीं किया गया तो पंचायत से जुड़े सभी ग्रामीणों के साथ मिलकर संबंधित विभाग के कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी. उन्होंने कहा कि तब तक किसी भी अधिकारी को कार्यालय में बैठने नहीं दिया जाएगा और इसके लिए विभाग स्वयं जिम्मेदार होगा.

इस कार्यक्रम में पूर्व मुखिया महेंद्र प्रसाद वर्मा, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि समसुद्दीन अंसारी, राजू साव, प्रमोद पंडित, अर्जुन पंडित, पुराण पंडित, रामेश्वर पंडित, कादिर अंसारी, ईश्वर पंडित, केवल पंडित, भोला यादव, अरुण कुमार, शंकर वर्मा, अजय पंडित, बलदेव वर्मा, सतीश प्रजापति, सुदामा पंडित, हेमलाल पंडित, राम प्रसाद साव, डेगन साव, संजीत बर्मा, आदित्य पंडित, नरेश पंडित, मिष्टी देवी, रेखा देवी, कंचन वर्मा, प्रतिमा स्वराज, आराधना वर्मा, अंजु देवी सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे.

संबंधित सामग्री

चक्रधरपुर में खुद को पुलिस बताकर रिटायर्ड रेलकर्मी से ₹5 लाख के आभूषण ठगे, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

चक्रधरपुर में खुद को पुलिस बताकर रिटायर्ड रेलकर्मी से ₹5 लाख के आभूषण ठगे, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर शहर में ठगों के हौसले बुलंद हैं. यहाँ पुलिस का खौफ दिखाकर एक रिटायर्ड रेलकर्मी से करीब 5 लाख रुपये के सोने के जेवर ठगने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.

मझगांव निवासी BSF जवान की अचानक मौत, गांव में गार्ड-ऑफ-ऑनर के साथ अंतिम संस्कार

झारखंड

मझगांव निवासी BSF जवान की अचानक मौत, गांव में गार्ड-ऑफ-ऑनर के साथ अंतिम संस्कार

राजस्थान जैसलमेर के रामगढ़ में पद स्थापित देश की सेवा में तैनात एक और वीर ने अंतिम सांस ली.

सारंडा में नक्सलियों के खात्मे और अपराध पर जीरो टॉलरेंस, एसपी अमित रेनू की सख्त रणनीति

झारखंड

सारंडा में नक्सलियों के खात्मे और अपराध पर जीरो टॉलरेंस, एसपी अमित रेनू की सख्त रणनीति

पश्चिमी सिंहभूम में कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने और नक्सलियों के सफाए के लिए पुलिस ने कमर कस ली है.

रिनपास ओपीडी में हुई घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित, 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट

झारखंड

रिनपास ओपीडी में हुई घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित, 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट

रिनपास (रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो-साइकियाट्री एंड एलाइड साइंसेज) के ओपीडी परिसर में 10 जुलाई 2026 को हुई घटना के बाद संस्थान प्रशासन ने जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है.

चंदवा में नाबालिग की तलाश में गई पुलिस टीम पर पथराव, होटल संचालिका गिरफ्तार

झारखंड

चंदवा में नाबालिग की तलाश में गई पुलिस टीम पर पथराव, होटल संचालिका गिरफ्तार

सरकारी जमीन पर होटल होने के आरोपों ने खड़े किए नए सवाल