गढ़वा में यात्री से भरा बस और ट्रक में भीषण टक्कर,चालक सहित दर्जनो यात्री घायल

गढ़वा में यात्री से भरा बस और ट्रक में भीषण टक्कर,चालक सहित दर्जनो यात्री घायल

गढ़वा में यात्री से भरा बस और ट्रक में भीषण टक्करचालक सहित दर्जनो यात्री घायल

अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत
गढ़वा/डेस्कः-
गढ़वा जिले के झारखंड-छत्तीसगढ़ मार्ग 343 के रंका थाना क्षेत्र के बिश्रामपुर गांव के झुमेलवा मोड़ के पास सहारा नामक यात्री बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गयी जिसमें बस और ट्रक के दो चालक, कंडक्टर व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए,जबकि बस के यात्री बाल-बाल बचें.घायलों में बस चालक बगिमा मोड़ छत्तीसगढ़ के भोला जायसवाल एवं ट्रक चालक हलिमंता नगर ऊंटारी के विकास चौधरी, बस कंडक्टर रबदा रंका निवासी आशीष तिवारी,  खलासी रविन्द्र तिवारी मरठिया, गढ़वा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे स्थानीय लोगों के सहयोग से 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में भर्ती कराया गया. कंडक्टर आशीष तिवारी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा के लिए डॉक्टर की टीम ने रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार बस डालटनगंज से अंबिकापुर छत्तीसगढ़ जा रही थी बस जैसे ही बिश्रामपुर गांव के के झुमेलवा मोड़ पहुंची वैसे ही छत्तीसगढ़ की ओर से आ रही ट्रक से सीधी टक्करा गयी, बस चालक के पास कंडक्टर व खलासी दोनों बैठे थे. उक्त तीनों के सिर व पैर में चोट लगी है. वहीं ट्रक चालक को भी सिर में चोट लगी है.वहीं रंका थाना के पुलिस निरीक्षक अभिजीत गौतम मिश्रा के साथ रंका थाना प्रभारी रवि केशरी घटना स्थल पर राहत बचाव कार्य में जुटे रहें.

ये भी पढ़ेंः-पैसे की हवस में पागल B.Tech पास युवक ने घर में रखे सिलवट्टे से कूचकर माता-पिता की ले ली जान, बोरे में भरकर नदी में फेंका..

 

संबंधित सामग्री

कुन्दरी चेकनाका के पास बाइक और चार पहिया वाहन की टक्कर, बाइक सवार घायल

झारखंड

कुन्दरी चेकनाका के पास बाइक और चार पहिया वाहन की टक्कर, बाइक सवार घायल

पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुन्दरी चेकनाका के समीप शनिवार को एक बाइक और चारपहिया वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई.

बाबा टांगीनाथ धाम के विकास को लेकर गंभीर दिखीं मंत्री दीपिका पांडे सिंह, समिति के साथ किया निरीक्षण

झारखंड

बाबा टांगीनाथ धाम के विकास को लेकर गंभीर दिखीं मंत्री दीपिका पांडे सिंह, समिति के साथ किया निरीक्षण

दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा कल, केंद्रों के सौ मीटर के दायरे में धारा 163 लागू, फोटोकॉपी दुकानें रहेंगी बंद

झारखंड

पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा कल, केंद्रों के सौ मीटर के दायरे में धारा 163 लागू, फोटोकॉपी दुकानें रहेंगी बंद

बारह जुलाई को आयोजित होने वाली पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने मुस्तैदी बढ़ा दी है.

कामडरा के गुरजंडीह गांव में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम: महिलाओं ने सीखी मिर्च-टमाटर की नर्सरी तैयार करने की तकनीक 

झारखंड

कामडरा के गुरजंडीह गांव में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम: महिलाओं ने सीखी मिर्च-टमाटर की नर्सरी तैयार करने की तकनीक 

प्रखंड के गुरजंडीह गाँव में स्थानीय महिलाओं को कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया.

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में

झारखंड

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में 'बैगलेस डे' और फिल्म स्क्रीनिंग के जरिए विद्यार्थियों ने सीखा जीवन का पाठ

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची ने शिक्षा को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रखकर उसे एक आनंदमयी और व्यावहारिक अनुभव बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है.