भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशनमाण्डर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

राष्ट्रीय खेल दिवस

भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशनमाण्डर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि अनुशासन और सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम - प्राचार्या डॉ. दीपाली पराशर.

भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशनमाण्डर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: रांची के भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कंदरी ,माण्डर, रांची में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में दिनांक 29.08.2026 को 'राष्ट्रीय खेल दिवस' सह हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती अत्यंत धूमधाम व गरिमामय वातावरण में मनाई गई. इस अवसर पर 'फिट इंडिया' अभियान के तहत विभिन्न  कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.  

कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या डॉ. दीपाली पराशर, संस्थान के डीएसडब्ल्यू (DSW) श्री उपेंद्र उपाध्याय, , बी.एड. विभागाध्यक्ष (HOD) डॉ. राकेश कुमार राय, आईक्यूएसी (IQAC) समन्वयक श्री मनोज कुमार गुप्ता, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री विवेक राज जायसवाल एवं समस्त संकाय सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में  किया गया.  

समारोह के आरंभ में अपने संबोधन में प्राचार्या डॉ. दीपाली पराशर ने कहा  कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और शारीरिक-मानसिक दृढ़ता विकसित करने का सशक्त माध्यम है. मेजर ध्यानचंद जी का जीवन हमें देशप्रेम और लक्ष्य के प्रति अटूट निष्ठा की प्रेरणा देता है

कक्षा परिचर्चा एवं इंडोर खेल गतिविधियां:
कार्यक्रम में 'मेजर ध्यानचंद जी का योगदान एवं जीवन परिचय' विषय पर एक विशेष कक्षा परिचर्चा आयोजित की गई. इसमें छात्र-शिक्षकों ने उनके जीवन संघर्ष, ओलंपिक उपलब्धियों और भारतीय खेल इतिहास में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से विचार साझा किए.
इसमें संस्थान के डीएसडब्ल्यू श्री उपेंद्र उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि "विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद अत्यंत आवश्यक है, जिससे जीवन तनाव मुक्त और ऊर्जावान बना रहता है. "
 
बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार राय ने अपने संबोधन में कहा कि " एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है, अतः भावी शिक्षकों को खेल भावना अपनाकर समाज और विद्यार्थियों को हमेशा प्रेरित करना चाहिए.

कार्यक्रम में आईक्यूएसी समन्वयक श्री मनोज कुमार गुप्ता ने अपने विचार रखते हुए कहा कि  संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के शारीरिक व मानसिक विकास हेतु खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

इसी क्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री विवेक राज जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि, "खेल और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) दोनों का मूल उद्देश्य युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन और टीम भावना का विकास करना है. 

आयोजित कार्यक्रम

इसके पश्चात विभिन्न प्रकार के रोमांचक इंडोर खेल प्रतियोगिताओं- शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस आदि तथा भारतीय खेल इतिहास पर आधारित ज्ञानवर्धक स्पोर्ट्स क्विज (Sports Quiz) का आयोजन किया गया. इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति व खेल भावना से संबंधित संबोधन प्रस्तुत किया गया.

सहभागिता एवं समापन:

इस पूरे इन-कैंपस इंडोर आयोजन में B.Ed. सत्र 2025-27 तथा D.El.Ed. सत्र 2025-27 एवं 2026-28 के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी बौद्धिक व खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया.  

कार्यक्रम के अंत में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री विवेक राज जायसवाल ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने कॉलेज प्रशासन, प्राचार्या, संकाय सदस्यों व सभी सहभागी विद्यार्थियों को इस गरिमामय आयोजन को सफल बनाने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें: घाघरा में तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल

संबंधित सामग्री

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.



दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

झारखंड

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

कल रविवार देर रात 15-16 हाथियों का झुंड कोमर ग्राम भोजन की तलाश में आए थे.