मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत बरवाडीह में लाभुकों को जोड़ा बैल वितरित, किसानों में खुशी

मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत बरवाडीह में लाभुकों को जोड़ा बैल वितरित, किसानों में खुशी

मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत बरवाडीह में लाभुकों को जोड़ा बैल वितरित किसानों में खुशी

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत पशु चिकित्सालय परिसर में मंगलवार को मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत तीन लाभुकों के बीच जोड़ा बैल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुरेश कुमार के द्वारा 20 सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी एवं खुरा पंचायत के मुखिया जितेंद्र सिंह के हाथों लाभुकों के बीच बैलों का वितरण कराया गया.सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अनुदान पर पशुधन मिलने से लाभुकों ने खुशी जाहिर करते हुए विभाग एवं प्रखंड प्रशासन का आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर 20 सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी ने कहा कि झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री पशुधन योजना किसानों और जरूरतमंद परिवारों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है. इससे कृषि के साथ-साथ रोजगार का भी बेहतर साधन उपलब्ध हो रहा है.वहीं पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि इस योजना के माध्यम से किसानों और पशुपालकों को पशुधन उपलब्ध कराने के साथ-साथ पशुओं के इलाज, दवा एवं बीमा (इंश्योरेंस) जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं.कार्यक्रम के दौरान नरेश सिंह, जितन सिंह, विवेक कुमार गुप्ता, स्वामीनाथ राम समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा सम्पन्न, कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा

संबंधित सामग्री

झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी उप समिति की बैठक 

झारखंड

झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी उप समिति की बैठक 

खलारी कोयलांचल में बदला मौसम का मिजाज, तेज गर्जन के साथ हुई झमाझम बारिश; कई जिलों में अलर्ट जारी

झारखंड

खलारी कोयलांचल में बदला मौसम का मिजाज, तेज गर्जन के साथ हुई झमाझम बारिश; कई जिलों में अलर्ट जारी

श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

झारखंड

श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

कथारा ओवरब्रिज से कूदकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाई जान

झारखंड

कथारा ओवरब्रिज से कूदकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाई जान

बरवाडीह में दो अहम सड़कों को मिली मंजूरी,डीएफओ प्रजेश कांत जेना ने दिया एनओसी

झारखंड

बरवाडीह में दो अहम सड़कों को मिली मंजूरी,डीएफओ प्रजेश कांत जेना ने दिया एनओसी