जमशेदपुर: साकची में साधु के भेष में दो ठगों ने महिलाओं से 2.5 लाख के गहने ठगे, पुलिस जांच में जुटी

By : Mansi Kumari
जमशेदपुर: साकची में साधु के भेष में दो ठगों ने महिलाओं से 2.5 लाख के गहने ठगे, पुलिस जांच में जुटी

AI Generated Image

न्यूज़11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क:
जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के नागर मॉल के पास शनिवार की देर शाम एक सनसनीखेज ठगी की घटना सामने आई. साधु के भेष में आए दो अज्ञात ठगों ने कोलकाता की रहने वाली अनीता देवी और उनकी भतीजी प्रीति से करीब ढाई लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने झांसे में लेकर ठग लिए और फरार हो गए.

पीड़िता अनीता देवी ने साकची थाना में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि वे भुइयांडीह स्थित पटेल नगर में अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थी और शनिवार की शाम अपनी भतीजी प्रीति के साथ छठ पर्व की खरीदारी के लिए साकची बाजार गई थी. शिकायत में महिला ने आगे बताया कि इसी दौरान नागर मॉल के पास उन्हें एक व्यक्ति साधु के भेष में मिला. उसने हरिद्वार से आने का बहाना बनाकर महिलाओं से नए मेडिकल स्टोर के बारे में पूछा. जिसपर महिला ने बताया कि वह यहां की नहीं है, इसलिए उन्हें इस नए मेडिकल स्टोर की जानकारी नहीं हैं. इसके बाद वह साधु जैसा व्यक्ति पानी पीने की बात कहने लगा. जब आसपास पानी नहीं मिला, तो अनीता देवी ने उसे कुछ पैसे देने की कोशिश की ताकि वह खुद पानी खरीद सके, लेकिन उसने पैसे लेने से इनकार कर दिया और उन्हें पास की दुकान पर ले जाकर पानी खरीदवाया. पानी पीने के बाद ठग ने दावा किया कि उसके बेटे पर संकट है और वह चाहें तो पूजा के माध्यम से संकट दूर कर सकता हैं. इसी दौरान उसका साथी वहां पहुंच गया, जो उसी गिरोह का सदस्य था.  

दोनों ने महिला और उसकी भतीजी से कहा कि वे मुठ्ठी बंद करें और अपने गहने निकालकर उनके हाथ में रखें ताकि वे पूजा कर संकट टाल सकें. प्रीति ने बताया कि साधु के भेष में आए व्यक्ति ने फुआ से उनसे उनका सोने का चेन, कान की बाली और बाला, जबकि भतीजी प्रीति से चांदी की चेन उतरवाई. इसके बाद उन्होंने कहा कि अब आप 21 कदम आगे चलिए, संकट टल जाएगा. महिला और उनकी भतीजी जैसे ही कुछ कदम आगे बढ़ी, वे दोनों ठग मौके से रफूचक्कर हो गए. जब दोनों पीछे मुड़ीं, तो देखा कि दोनों व्यक्ति गायब है और उनके गहने भी साथ ले गए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ठगों की तलाश जारी हैं. 

यह भी पढ़े: चाईबासा: सदर अस्पताल में युवक ने तीसरे मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
 
संबंधित सामग्री

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया