हरिजन स्कूल स्थित ट्रांसफार्मर खराब, 8 दिनों से अंधेरे में उपभोक्ता, बिजली संकट ...

हरिजन स्कूल स्थित ट्रांसफार्मर खराब, 8 दिनों से अंधेरे में उपभोक्ता, बिजली संकट से जनता बेहाल, आंदोलन की चेतावनी

हरिजन स्कूल स्थित ट्रांसफार्मर खराब 8 दिनों से अंधेरे में उपभोक्ता बिजली संकट से जनता बेहाल आंदोलन की चेतावनी

न्यूज11  भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: हुसैनाबाद शहर के हरिजन स्कूल के पास स्थित ट्रांसफार्मर से पिछले आठ दिनों से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप रहने के कारण सैकड़ों परिवार अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से पेयजल संकट गहरा गया है और लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर क्षेत्र में होने के बावजूद आठ दिनों तक समस्या का समाधान नहीं होना विभागीय कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों और उपभोक्ताओं के अनुसार उन्होंने पहले ही 200 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर की मांग की थी, लेकिन विभाग ने 100 केवीए का रिपेयर ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। आरोप है कि अधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर का फ्यूज व जमफड़ कुछ ही मिनटों में बार-बार उड़ जा रहा है, जिससे आपूर्ति बहाल नहीं हो पा रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि बिजली संकट के कारण पानी की आपूर्ति प्रभावित है, उपभोक्ताओं का आरोप है कि विभाग को लगातार सूचना देने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि तत्काल उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे लिखित सूचना देकर जपला विद्युत कार्यालय का घेराव करेंगे और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन शुरू करेंगे। लोगों ने कहा कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि स्थायी समाधान की आवश्यकता है। लोगो ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर भी नजर अंदाज करने आरोप लगाया है लोगो ने कहा की जप्रतिनिधि जो जब चुनाव में वोट की जरुरत होती है तो जनता क़े पास आते है उसके बाद जनता किस हालत में है कोई देखने वाला नहीं है। विभाग  आश्वासन क़े आलावा कुछ नहीं कर रही है.

यह भी पढ़ें: फीफा विश्व कप में दिखा अब तक का सबसे बड़ा भारतीय मूल का फुटबॉलर, पहले सिख फुटबॉलर भी हैं 10 नंबरी सरप्रीत सिंह

संबंधित सामग्री

राज्य के 10 अधिवक्ताओं को झारखंड हाईकोर्ट ने दिया सीनियर एडवोकेट का दर्जा, आधिकारिक अधिसूचना जारी

झारखंड

राज्य के 10 अधिवक्ताओं को झारखंड हाईकोर्ट ने दिया सीनियर एडवोकेट का दर्जा, आधिकारिक अधिसूचना जारी

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के 10 अधिवक्ताओं को सीनियर एडवोकेट का दर्जा प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है.

बैंक खाते से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक

झारखंड

बैंक खाते से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक

गुमला में साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है. ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के कोना टोली गांव का है जहां एक युवक के बैंक खाते से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई.

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की सजा, 10 हजार रुपए जुर्माना

झारखंड

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की सजा, 10 हजार रुपए जुर्माना

एडीजे-4 संजीव भाटिया की अदालत ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए गए भरनो निवासी निरल तिग्गा को 10 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है.

धावाचीता मोड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, सात लोग बाल-बाल बचे

झारखंड

धावाचीता मोड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, सात लोग बाल-बाल बचे

राजगंज थाना क्षेत्र के धावाचीता मोड़ स्थित बाईपास रोड पर बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे एक स्विफ्ट डिजायर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 22 जून को होगी समन्वय समिति की बैठक

झारखंड

28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 22 जून को होगी समन्वय समिति की बैठक

आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए अनुमंडल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.