नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की सजा, 10 हजार रुपए जुर्माना

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की सजा

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की सजा, 10 हजार रुपए जुर्माना

एडीजे-4 संजीव भाटिया की अदालत ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए गए भरनो निवासी निरल तिग्गा को 10 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है.

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की सजा 10 हजार रुपए जुर्माना

न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क:
एडीजे-4 संजीव भाटिया की अदालत ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए गए भरनो निवासी निरल तिग्गा को 10 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही अदालत ने उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माने की राशि अदा नहीं करने पर दोषी को एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी.

मामला 23 अगस्त 2024 का है. अभियोजन के अनुसार पीड़िता अपने घर के बाहर शौच के लिए गई हुई थी. इसी दौरान आरोपी निरल तिग्गा ने उसे पकड़ लिया और जबरन खींचकर झाड़ियों के पीछे ले गया. वहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. घटना के दौरान पीड़िता बेहोश हो गई जिसके बाद आरोपी उसे उसी हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया.

होश में आने के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद मामले की शिकायत थाना में दर्ज कराई गई. पुलिस अनुसंधान और न्यायालय में प्रस्तुत साक्ष्यों एवं गवाहों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए बुधवार की अपराह्न 3 बजे सजा सुनाई.

यह भी पढ़ें: धावाचीता मोड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, सात लोग बाल-बाल बचे

संबंधित सामग्री

राज्य के 10 अधिवक्ताओं को झारखंड हाईकोर्ट ने दिया सीनियर एडवोकेट का दर्जा, आधिकारिक अधिसूचना जारी

झारखंड

राज्य के 10 अधिवक्ताओं को झारखंड हाईकोर्ट ने दिया सीनियर एडवोकेट का दर्जा, आधिकारिक अधिसूचना जारी

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के 10 अधिवक्ताओं को सीनियर एडवोकेट का दर्जा प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है.

बैंक खाते से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक

झारखंड

बैंक खाते से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक

गुमला में साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है. ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के कोना टोली गांव का है जहां एक युवक के बैंक खाते से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई.

धावाचीता मोड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, सात लोग बाल-बाल बचे

झारखंड

धावाचीता मोड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, सात लोग बाल-बाल बचे

राजगंज थाना क्षेत्र के धावाचीता मोड़ स्थित बाईपास रोड पर बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे एक स्विफ्ट डिजायर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 22 जून को होगी समन्वय समिति की बैठक

झारखंड

28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 22 जून को होगी समन्वय समिति की बैठक

आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए अनुमंडल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.

देवग्राम में 1008 विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ, 301 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धा

झारखंड

देवग्राम में 1008 विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ, 301 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धा

चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत देवग्राम पंचायत स्थित ग्राम देवता स्थल परिसर में देवग्राम सोलोआना के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ.