न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्क: फर्जीवाड़ा के आरोप में किडनी केयर हॉस्पिटल के संचालक पर मामला दर्ज किया गया है. डीसी के निर्देश पर सिविल सर्जन ने सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई. बता दें कि, पूर्व डीसी माधवी मिश्रा के हस्ताक्षर से अल्ट्रा सोनोग्राफी लाइसेंस के लिए आवेदन दिया था. हस्ताक्षर पर संदेह के बाद हुई जांच में संचालक डॉ मिहिर कुमार का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया. माधवी मिश्रा 2024-2025 में धनबाद डीसी के पद पर थीं. डॉ मिहिर कुमार ने तत्कालीन डीसी माधवी मिश्रा द्वारा स्वीकृत आवेदन को एक माह पूर्व स्वास्थ्य विभाग में दिया था. पूर्व डीसी की स्वीकृति के लंबे समय बाद स्वास्थ्य विभाग से लाइसेंस लेने के आवेदन की जांच की. समाहरणालय में जांच के बाद पूर्व डीसी का सिग्नेचर फर्जी पाए जाने पर डीसी आदित्य रंजन ने मामला दर्ज करने का आदेश दिया.
यह भी पढ़ें- NIA की टीम भी पहुंची RSS कार्यालय, घटनास्थल पर पहुंचकर ले रही मामले की जानकारी