न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: नगर निकाय चुनाव के लिए रांची नगर निकाय और बुंडू नगर पंचायत की स्क्रुटनी का काम पूरा हो गया. इसके बाद निर्वाचन आयोग ने दोनों जगहों के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. अब करीब-करीब यह तय हो गया है कि कहां के इन दोनों जगहों पर कितने प्रत्याशी निकाय चुनावों में अपनी किस्मत आजमायेंगे। हालांकि नाम 6 फरवरी की तिथि के बाद ही यह पूरी तरह से स्पष्ट हो पायेगा कि कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, क्योंकि 6 फरवरी नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है।
स्क्रुटनी के बाद अभ्यर्थियों की संख्या
रांची नगर निगम
- महापौर पद के लिए कुल अभ्यर्थियों की संख्या - 19,
- महिला अभ्यर्थियों की संख्या - 5
- वार्ड पार्षद हेतु अभ्यर्थियों की संख्या - 390
- महिला अभ्यर्थियों की संख्या - 242
बुंडू नगर पंचायत
- अध्यक्ष पद के लिए अभ्यर्थियों की संख्या -7
- महिला उम्मीदवार- 0
- वार्ड सदस्य हेतु अभ्यर्थियों की संख्या -50
- महिला अभ्यर्थियों की संख्या - 27
नगर निकाय चुनाव की महत्वपूर्ण तिथियां
- 6 फरवरी 2026 - नाम वापस लेने की अंतिमतिथि
- 7 फरवरी 2026 - प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रतीक आवंटित किया जाएगा
- 23 फरवरी 2026 - सुबह 7:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक मतदान
- 27 फरवरी 2026 - सुबह 8:00 बजे से मतों की गणना और परिणाम की घोषणा
यह भी पढ़ें: बोकारो नगर पालिका-आम निर्वाचन के तहत पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान 5 लाख रुपये बरामद