मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिल...

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

न्यूज11 भारत

बोकारो/डेस्क: मंगलवार को मंडल कारा चास में उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरविंदर सिंह की देखरेख में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. यह अभियान घंटे भर तक चला, जिसमें दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की छह अलग-अलग टीमों ने जेल परिसर के विभिन्न वार्डों में सघन जांच की.

छापेमारी के दौरान कैदियों के वार्ड, बैरक एवं अन्य स्थानों की बारीकी से तलाशी ली गई. हालांकि, जांच के दौरान किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ. प्रशासन ने इस तरह की कार्रवाई को जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा किसी भी अवांछित गतिविधि पर रोक लगाने के उद्देश्य से नियमित रूप से किए जाने की बात कही.

छापेमारी अभियान में अपर समाहर्ता (एसी) मुमताज अंसारी - डीएसपी सिटी आलोक कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढांडा -  डीएसपी मुख्यालय अनिमेष गुप्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. सफीक आलम -  डीएसपी ट्रैफिक विद्या शंकर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालखो -  पुलिस निरीक्षक संगीता, अंचलाधिकारी चास राम सेवा राम -  डीएसपी राणा, कार्यपालक दंडाधिकारी जया कुमारी - डीएसपी मुकेश सहित अन्य जवान शामिल रहे.

डीसी – एसपी ने बताया कि जेल परिसर में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की जांच आगे भी जारी रहेगी. मौके पर जेल अधीक्षक सह डीएलओ द्वारिक बैठा, जेलर रामाकांत, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: डकरा में सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन

संबंधित सामग्री

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

झारखंड

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

झारखंड

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

झारखंड

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

झारखंड

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से  घायल

झारखंड

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से घायल

सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो किया गया रेफर