राज्य में विगत एसआईआर से वर्तमान मतदाता सूची के मैपिंग का कार्य 65% तक पूर्ण

राज्य में विगत एसआईआर से वर्तमान मतदाता सूची के मैपिंग का कार्य 65% तक पूर्ण

ग्रामीण क्षेत्रों में 70% से अधिक मतदाताओं का विगत एसआईआर से मैपिंग पूरा

राज्य में विगत एसआईआर से वर्तमान मतदाता सूची के मैपिंग का कार्य 65 तक पूर्ण

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि राज्य में वर्तमान मतदाता सूची के मतदाताओं का विगत एसआईआर के मतदाता सूची से मैपिंग का कार्य 65% तक पूर्ण हो चुका है. ग्रामीण क्षेत्रों में 70 % मतदाताओं का मैपिंग किया जा चुका है. उन्होंने  शहरी क्षेत्र के मतदाताओं से अनुरोध किया कि वे विगत एसआईआर के मतदाता सूची में अपना नाम ढूंढने में सहयोग करें.  के रवि कुमार ने कहा कि मतदाताओं को विगत एसआईआर में नाम ढूंढने में सहायता हेतु एक ट्यूटोरियल वीडियो जारी किया गया है. इस वीडियो ट्यूटोरियल की सहायता से मतदाता, भारत निर्वाचन आयोग अथवा संबंधित राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के वेबसाइट पर जाकर भी विगत एसआईआर के मतदाता सूची में नाम ढूंढ सकते हैं.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि विगत एसआईआर के बाद राज्य में अन्य राज्यों से आए मतदाता एवं जिन मतदाताओं का विगत एसआईआर वाले मतदाता सूची से मैपिंग में कठिनाई आ रही है वे अपने संबंधित राज्य के सीईओ वेबसाईट अथवा भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाईट का उपयोग करते हुए अपना अथवा अपने परिजनों का विवरण https://voters.eci.gov.in/ का प्रयोग कर ढूंढ सकते हैं, वहीं झारखंड के मतदाता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड के वेबसाइट https://ceo.jharkhand.gov.in/ का उपयोग कर अपना अथवा अपने परिजनों का विवरण ढूंढ सकते हैं. 

के. रवि कुमार ने कहा है कि वैसे मतदाता जो विगत के एसआईआर की मतदाता सूची में विवरण नहीं ढूंढ पा रहे वे 1950 पर कॉल कर हेल्पडेस्क मैनेजर से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि अधिक से अधिक पैतृक मैपिंग से एसआईआर के समय कम से कम मतदाताओं को दस्तावेज समर्पित करना पड़ेगा एवं प्रक्रिया में आसानी आएगी. उन्होंने कहा कि एसआईआर के दौरान कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची से छुटे नहीं इसे ध्यान में रखकर कार्य करें.

ये भी पढ़ें- Land For Job Case: अदालत में सुनवाई एक दिन के लिए फिर टली, 103 आरोपियों से जुड़े दस्तावेज़ पेश नहीं कर पाई CBI 

 

संबंधित सामग्री

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

झारखंड

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

NEET-UG 2026 का परिणाम जारी हो गया है. झारखंड के सहर्ष कुमार गुप्ता 99.977 परसेंटाइल के साथ स्टेट टॉपर बनें हैं. इसके अलावा जेवीएम श्यामली के छात्रों ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया है.

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

झारखंड

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

राजधानी रांची समेत कई जिलों में आज झमाझम बारिश की संभावना जताई गयी है. वहीं कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

झारखंड

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

एनटीए ने घोषित किए दोबारा आयोजित परीक्षा के परिणाम, मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया को मिलेगी रफ्तार

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

देश-विदेश

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथ खींचने के दौरान बढ़ी भीड़, कई श्रद्धालु हुए घायल

दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

झारखंड

दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

30 से 180 दिन तक बिना वैध आपत्ति लंबित मिले आवेदन, पांच अंचल अधिकारियों पर 2.68 लाख का जुर्माना