झारखंड में टीकाकरण अभियान को रफ्तार, अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता ...

झारखंड में टीकाकरण अभियान को रफ्तार, अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्टेट टास्क फोर्स की बैठक

टीकाकरण में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई का निर्देश

झारखंड में टीकाकरण अभियान को रफ्तार अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्टेट टास्क फोर्स की बैठक

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज स्टेट टास्क फोर्स (टीकाकरण) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में एनएचएम के एमडी शशि प्रकाश झा, पुलिस विभाग की ओर से एस.के. झा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया.

सोशल मीडिया सुदृढ़ करने और पीएमयू गठन का निर्देश
बैठक में अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि टीकाकरण के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया को मजबूत किया जाए तथा एक पीएमयू का गठन किया जाए, ताकि कोई भी लाभार्थी टीकाकरण से वंचित न रहे. उन्होंने कहा कि जो भी लाभार्थी टीकाकरण से छूट जाएं, उनका फोन के माध्यम से फॉलोअप किया जाए. इस कार्य के लिए एएनएम द्वारा व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर वस्तुस्थिति का आकलन किया जाएगा. साथ ही एआई के माध्यम से कॉल सेंटर स्थापित कर कम मैनपावर में अधिक प्रभावी ढंग से फॉलोअप करने का निर्देश दिया गया.

गैप एनालिसिस और सख्त कार्रवाई
अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि जहां भी टीकाकरण में गैप हो, उसे चिन्हित कर भरने का प्रयास किया जाए. किसी भी कर्मी द्वारा लापरवाही बरतने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया. बैठक में चंदनकियारी से संबंधित एक प्रकरण सामने आया, जिसमें एक डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप की जानकारी दी गई. इस पर जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

मासिक प्रेस ब्रीफिंग और विभागीय सहयोग
समुदाय के साथ बेहतर संवाद के लिए प्रत्येक जिले में प्रतिष्ठित चिकित्सकों द्वारा मासिक प्रेस ब्रीफिंग आयोजित करने का निर्देश दिया गया. अभियान की सफलता के लिए आईसीडीएस, पंचायती राज, शिक्षा, आईपीआरडी, कल्याण विभाग एवं पुलिस विभाग के सहयोग पर जोर दिया गया.

एनजीओ और रोटरी क्लब का सहयोग
अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु विभिन्न एनजीओ का सहयोग लिया जाए. इसमें रोटरी क्लब जैसे प्रतिष्ठित संगठनों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि एचपीवी वैक्सीन सभी पात्र किशोरियों तक अनिवार्य रूप से पहुंचाई जा सके.

28 फरवरी को हुआ एचपीवी वैक्सीन लॉन्च
राज्य में 28 फरवरी 2026 को एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया है. इस अभियान के तहत 14 वर्ष से अधिक एवं 15 वर्ष से कम आयु की लगभग 4 लाख किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में चलाते हुए हर पात्र किशोरी तक टीका पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है. 

ये भी पढ़ें- मंत्री योगेंद्र प्रसाद व पूर्व विधायक बबीता देवी ने CM हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से की मुलाकात 

 

संबंधित सामग्री

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कर्मचारी आंदोलन, पूरे कैंपस में बाधित हुई पढ़ाई

झारखंड

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कर्मचारी आंदोलन, पूरे कैंपस में बाधित हुई पढ़ाई

JBVNL बोर्ड की बैठक आज मुख्यालय में, कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की संभावना

झारखंड

JBVNL बोर्ड की बैठक आज मुख्यालय में, कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की संभावना

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आटा उत्पादन केन्द्र, कर्णपुरा बेंगाबाद में कार्यक्रम का आयोजित

झारखंड

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आटा उत्पादन केन्द्र, कर्णपुरा बेंगाबाद में कार्यक्रम का आयोजित

गुदरी के लाल ने किया कमाल, फोटो फ्रेम मेकर का पुत्र साहिल कटारिया ने यूपीएससी परीक्षा मे मारी बाजी

बिहार

गुदरी के लाल ने किया कमाल, फोटो फ्रेम मेकर का पुत्र साहिल कटारिया ने यूपीएससी परीक्षा मे मारी बाजी

पाकिस्तान का ‘ऑपरेशन गजब लिल-हक’ जारी, सेना का बड़ा दावा.. 583 तालिबानी मारे गए

देश-विदेश

पाकिस्तान का ‘ऑपरेशन गजब लिल-हक’ जारी, सेना का बड़ा दावा.. 583 तालिबानी मारे गए