भरनो के दुम्बो पीपरटोली गांव में इमली का विशाल पेड़ गिरने से तीन सगे भाइयों का घ...

The home of three brothers was destroyed when a ma

भरनो के दुम्बो पीपरटोली गांव में इमली का विशाल पेड़ गिरने से तीन सगे भाइयों का घर ध्वस्त, बाल-बाल बचा परिवार

भरनो प्रखंड के दुम्बो पीपरटोली गांव में मंगलवार की शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. गांव निवासी रंथू उरांव,गंदुवा उरांव और खदीया उरांव तीनों सगे भाइयों के घर पर एक विशालकाय इमली का पेड़ जड़ समेत उख

भरनो के दुम्बो पीपरटोली गांव में इमली का विशाल पेड़ गिरने से तीन सगे भाइयों का घर ध्वस्त बाल-बाल बचा परिवार

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
गुमला/डेस्क:
भरनो प्रखंड के दुम्बो पीपरटोली गांव में मंगलवार की शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. गांव निवासी रंथू उरांव,गंदुवा उरांव और खदीया उरांव तीनों सगे भाइयों के घर पर एक विशालकाय इमली का पेड़ जड़ समेत उखड़कर गिर गया, जिससे तीनों का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि संयोगवश घटना के समय परिवार के सभी सदस्य खेत में काम करने गए हुए थे, जिसके कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण इमली के पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं.मंगलवार की शाम अचानक हल्की हाव बारिश में ही पेड़ जड़ समेत उखड़कर सीधे तीनों भाइयों के मकान पर जा गिरा.पेड़ के भारी वजन से घर की दीवारें और छप्पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए.

ग्रामीणों ने बताया कि यदि घटना के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद रहते तो बड़ा हादसा हो सकता था.तीनों भाई मेहनत-मजदूरी और खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं.घर के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण उनके सामने रहने और दैनिक जीवन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है.घटना की सूचना मिलने पर पंचायत के मुखिया जयराम उरांव एवं समाजसेवी पवन भगत मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर क्षति का जायजा लिया.उन्होंने प्रभावित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए प्रशासन से आपदा प्रबंधन मद के तहत उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.

मुखिया जयराम उरांव ने कहा कि घटना की जानकारी संबंधित विभाग एवं प्रशासन को दे दी गई है.पीड़ित परिवार की सहायता के लिए आवश्यक पहल की जाएगी ताकि उन्हें जल्द राहत मिल सके.वहीं ग्रामीणों ने भी प्रशासन से प्रभावित परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

घटना के बाद पीड़ित परिवार दूसरे के घरों में शरण लेकर रहने को विवश हो गया है.ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर आर्थिक सहायता और आवासीय राहत प्रदान करने की मांग की है,ताकि प्रभावित परिवार सामान्य जीवन की ओर लौट सके.

यह भी पढ़ें: देवरी ओपी की पहल: छात्रों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश, दिलाई नशामुक्ति की शपथ

संबंधित सामग्री

जारी प्रखंड के आमगांव मोड़ से देवीडीह तक बन रही सड़क व पुल-पुलिया निर्माण कार्य का निरीक्षण, कई जगह मिलीं खामियां

झारखंड

जारी प्रखंड के आमगांव मोड़ से देवीडीह तक बन रही सड़क व पुल-पुलिया निर्माण कार्य का निरीक्षण, कई जगह मिलीं खामियां

जारी प्रखंड क्षेत्र के आमगांव मोड़ से लेकर देवीडीह तक निर्माणाधीन सड़क एवं पुल-पुलिया कार्यों का सांसद प्रतिनिधि जाकिर अंसारी एवं कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जॉय कुजूर ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया.

गढ़वा DC ने आगामी 28 जून को प्लस पोलियो की दवा को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक, कहा हर बच्चा

झारखंड

गढ़वा DC ने आगामी 28 जून को प्लस पोलियो की दवा को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक, कहा हर बच्चा

गढ़वा जिले में आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने के उद्देश्य से DC-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में गढ़वा जिला स्वास्थ्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक समाह

SIR को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश, 30 जून से घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे BLO

झारखंड

SIR को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश, 30 जून से घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे BLO

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर बुधवार को बीडीओ कार्यालय कक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं बीएलए-2 के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.

घाघरा के मनातू में मां ने दो मासूमों संग कुएं में लगाई छलांग, तीन मौतों से गांव में मातम

झारखंड

घाघरा के मनातू में मां ने दो मासूमों संग कुएं में लगाई छलांग, तीन मौतों से गांव में मातम

गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू गांव में बुधवार को एक हृदयविदारक घटना में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी. इस दर्दनाक हादसे में 27 वर्षीय परदेशनी कुमारी, उसके पां

सांसद बिद्युत बरण महतो ने टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती विधायक पूर्णिमा साहू से की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

झारखंड

सांसद बिद्युत बरण महतो ने टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती विधायक पूर्णिमा साहू से की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू के अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त होने पर टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचकर उनसे मुलाकात की तथा उनका कुशल