अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत
गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिले में लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान पलामू लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत चुनाव उपरांत डाल्टेनगंज के बाजार समिति स्थित वज्रगृह में मतपेटी जमा करने के बाद लापता हुए मार्टिंग कच्छप के परिजनों के प्रति संवेदना एवं सहयोग व्यक्त करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिनेश यादव द्वारा उनकी पत्नी किरण तिर्की को 10 लाख की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया. यह सहायता राशि प्रशासन द्वारा मानवीय संवेदनाओं एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत प्रदान की गई है, जिससे प्रभावित परिवार को इस कठिन समय में आर्थिक संबल मिल सके.
इस अवसर पर प्रशासन की ओर से परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई. इस अवसर पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय भी उपस्थित थे.बताते चलें की 3 नवम्बर 2025 को न्यूज 11 भारत की टीम ने मार्टिन कच्छप के घर पहुंचकर ग्राउंड जीरो से खबर को प्रमुखता से जिला प्रशासन से लेकर सरकार तक मार्टिन कच्छप के परिवार की पीड़ा को पहुँचाया था,बताते चलें की 2014 के लोकसभा चुनाव ड्यूटी से लापता होने के बाद मार्टिन कच्छप के परिवार की माली हालत काफी खराब हो चुकी थी, आप ऐसे अंदाज लगा सकतें हैं की मार्टिन कच्छप के लापता होने के बाद उनके माशूम पुत्र की मौत अपने पिता की लौटने की आश में हो गई वहीं बाकी छोटे बचें ननिहाल में रह रहे थें वहीं मार्टिन कच्छप के पत्नी दो वक्त की रोटी के लिए बिहार राज्य के पटना में रहकर निजी स्कूल में काम कर अपना जीवकापार्जन करती थी, वहीं इस तरह का सहयोग जिला प्रशासन के द्वारा गढ़वा उपायुक्त के हाथों 10 लाख रुपए का सहायता राशि से परिवार को निश्चित रूप से संबल जरूर मिला है.
न्यूज 11 भारत ने 2025 में प्रमुखता से दिखायी थी खबर

यह भी पढ़ें: गढ़वा सदर अस्पताल में DC दिनेश यादव ने HPV वैक्सीनेशन कार्यक्रम का किया शुभारंभ