पूरी ताकत के साथ कांग्रेस लड़ेगी नगर निकाय चुनाव - अजय दुबे

By : News11 Bharat
पूरी ताकत के साथ कांग्रेस लड़ेगी नगर निकाय चुनाव - अजय दुबे

प्रियेश कुमार/न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: कांग्रेस पूरी ताकत से नगर निकाय चुनाव लड़ेगी. मेयर से लेकर पार्षद तक के लिए प्रत्याशी खड़ा करेगी. पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को नगर निकाय चुनाव के उम्मीदवारी में प्राथमिकता मिलेगी. संगठन स्तर पर उम्मेदवारों को पूरा सहयोग मिलेगा. उक्त बातें धनबाद कांग्रेस नगर निकाय चुनाव के प्रभारी अजय दुबे ने बुधवार को कही. इसकी बानगी बना था हाउसिंग कॉलोनी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय. कार्यालय में धनबाद नगर निगम क्षेत्र के वार्ड अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई थी. अध्यक्षता संतोष कुमार सिंह ने किया. मुख्य अतिथि  के रूप में कांग्रेस  प्रदेश उपाध्यक्ष सह धनबाद नगर निगम के प्रभारी अजय कुमार दुबे  उपस्थित थे.

अजय दुबे ने कहा कि जमीनी कार्यकर्ता ही संगठन के शक्ति का मुख्य आधार हैं. वार्ड स्तर पर मजबूती से संगठन अपना काम कर रही हैं इसमें ओर अधिक मजबूती प्रदान  करनी होगी .वार्ड अध्यक्ष अपने अपने वार्ड में अपनी सक्रियता ओर तेज करे जिससे बूथ स्तर पर कांग्रेस और आम लोगों में उत्साह बढ़े . जनमानस की समस्याओं का समाधान  वार्ड क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता ही कर सकते हैं. इसलिए कांग्रेस के सभी साथियों के साथ संगठन पूरी शक्ति के साथ खड़ी रहेगी. धनबाद नगर निगम क्षेत्र में आने वाले दिनों में होने वाले नगर निगम चुनाव में कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के बल पर बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी और इस बार के नगर निगम के होने वाले चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है . 

उन्होंने कहा कि  कार्यक्रमों में शिथिलता बरतने वाले पाधिकारियों की जगह  संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं  ज़िमेदारी दी जाएगी .

संतोष  सिंह ने कहा कि महागठबंधन सरकार की  जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर आम लोगों के बीच जाएं.  जनसंपर्क के माध्यम से जानकारी लें एवं साथ ही संगठन को मजबूत एवं संबंध स्थापित कर सारे कार्यों को निष्पादन करें. जिससे पार्टी की छवि और कांग्रेस जनों का आधार आमजनके बीच मजबूत होगा 

बैठक में मृत्युंजय सिंह,  इम्तियाज  अली, गंगा बाल्मीकि, श्याम कुमार साव, रणजीत कुमार पांडेय, प्रमोद यादव, जियाउल हक, वसंत चौधरी, देवराज कुमार ,जितेंद्र राय, प्रकाश राम, साबीर अहमद,शैलेश कुमार, जयमंगल यादव, शक्ती कुमार, आकाश सिंह, आफताब आलम चंदन मोदक, किसून कुमार दे, नारायण शौंडीक, इंम्तियाज अली, प्रेम कुमार,बिनोद कुमार  सहित अन्य उपस्थित थें.

यह भी पढ़ें: धनबाद: जिला प्रशासन ने शुरू की बिरसा मुंडा जयंती और राज्य स्थापना दिवस की तैयारी

संबंधित सामग्री

मैं झारखंड सरकार को चैलेंज करता हूं कि हिम्मत है तो कोयला रोक कर दिखाए - प्रेस वार्ता में दहाड़े सांसद डॉ निशिकांत दुबे

मैं झारखंड सरकार को चैलेंज करता हूं कि हिम्मत है तो कोयला रोक कर दिखाए - प्रेस वार्ता में दहाड़े सांसद डॉ निशिकांत दुबे

राज्य सरकार की सहभागिता से धनबाद समेत कई जगहों पर कोयले की चोरी हो रही है - निशिकांत दुबे

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

आग लगने की घटना सदर थाना क्षेत्र में डिस्टलरी पूल के पास हुई है

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

भारत अब तक एशियाई खेलों में 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की