एसआईआर पर राजनीति

कांग्रेस-जेएमएम को संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं, राहुल गांधी अनर्गल बयानबाजी करते है - संदीप वर्मा

मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने बताया निराधार<br/>

By : Pramod Kumar
कांग्रेस-जेएमएम को संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं, राहुल गांधी अनर्गल बयानबाजी करते है -  संदीप वर्मा

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने कहा खबरों में बने रहने के लिए राहुल गाँधी अनर्गल बयानबाजी करते है ।प्रदेश में भी कांग्रेस और जेएमएम द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त एवं चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि कांग्रेस-जेएमएम को किसी भी संवैधानिक संस्था पर भरोसा नहीं रह गया है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग स्पष्ट कर चुका है कि निर्णय निर्धारित प्रक्रिया के तहत लिए जाते हैं। किसी संस्था में सहयोगी सदस्यों की आपत्ति और उस पर चर्चा होना स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है।

संदीप वर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और जेएमएम की परेशानी SIR नहीं, बल्कि उनका खिसकता हुआ वोट बैंक है। वोट बैंक की राजनीति के लिए बाहर से आए लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का आरोप झारखंड में लगातार सामने आता रहा है। SIR में मतदाता सूची के सत्यापन और शुद्धिकरण की प्रक्रिया शुरू होने से विपक्ष बौखला गया है।

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस और जेएमएम चुनाव जीतते हैं, तब चुनाव आयोग उन्हें निष्पक्ष नजर आता है, लेकिन राजनीतिक नुकसान की आशंका होते ही वही आयोग उन्हें गलत दिखाई देने लगता है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र को मजबूत करने की प्रक्रिया है। कांग्रेस-जेएमएम को संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने के बजाय पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: रोशिबिना ने जीता सिल्वर, एशियन गेम्स में लगातार तीसरा मेडल जीतने वाली पहली भारतीय, सतनाम-सलमान व सीमा को ब्रॉन्ज

संबंधित सामग्री

10 जून 2022 को हुए रांची हिंसा मामले में 22 नमाजद में से 05 को दो साल की सजा, लगाया गया 3 हज़ार रूपए का जुर्माना 

10 जून 2022 को हुए रांची हिंसा मामले में 22 नमाजद में से 05 को दो साल की सजा, लगाया गया 3 हज़ार रूपए का जुर्माना 

10 जून 2022 को रांची में हुई हिंसा मामले में 22 नमाजद में से 5 दोषियों को 2 साल की सजा सुनाई गयी है.

RINPAS में शुरू होगी 20 बेडेड इंडोर बाल एवं किशोर चिकित्सा इकाई

RINPAS में शुरू होगी 20 बेडेड इंडोर बाल एवं किशोर चिकित्सा इकाई

डीपीएन कोर्स और बाल एवं जेरिएट्रिक क्षेत्र में एमडी की पढ़ाई फिर शुरू करने का निर्देश

मंत्री दीपिका पांडे सिंह की पुत्री के निधन पर Rahul Gandhi ने जताया दुःख, कहा- मेरी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ

मंत्री दीपिका पांडे सिंह की पुत्री के निधन पर Rahul Gandhi ने जताया दुःख, कहा- मेरी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने झारखण्ड सरकार की मंत्री दीपिका पांडे सिंह की पुत्री तृषा सिंह के निधन पर दुःख जताया है.

अनंत चतुर्दशी: 14 गांठों वाले डोरे में छिपा है 14 लोकों का रहस्य

अनंत चतुर्दशी: 14 गांठों वाले डोरे में छिपा है 14 लोकों का रहस्य

भगवान विष्णु की आराधना, अनंत सूत्र धारण और व्रत-कथा श्रवण का विशेष महत्व

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की दिवंगत पुत्री तृषा सिंह के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त क

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की दिवंगत पुत्री तृषा सिंह के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त क

मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर बंधाया ढांढ़स, ईश्वर से इस कठिन दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की