BJP ने RSS कार्यालय पर हमले को बतलाया कायरतापूर्ण और दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों की ...

BJP ने RSS कार्यालय पर हमले को बतलाया कायरतापूर्ण और दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

दोषियों की गिरफ्तारी के साथ घटना के पीछे की पूरी साजिश का हो पर्दाफाश : भाजपा

bjp ने rss कार्यालय पर हमले को बतलाया कायरतापूर्ण और दुर्भाग्यपूर्ण दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग  

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने की घटना को दुखद और कायरतापूर्ण बतलाते हुए झारखंड भाजपा ने राज्य की विधि व्यवस्था पर सवाल उठाया है. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित अन्य नेताओं ने संघ कार्यालय पहुंचकर मामले का जायजा भी लिया. भाजपा का मानना है कि यह कोई छोटी घटना नहीं है. घटना के पीछे की पूरी साजिश का फर्दाफाश होना आवश्यक है. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने इस हमले को कायरतापूर्ण, निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बतलाया है. घटना की सूचना पर उन्होंने संघ कार्यालय पहुंचकर मामले की विस्तृत जानकारी भी ली.

अपराधियों को पुलिस प्रशासन का कोई भय नहीं: आदित्य साहू 
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह जघन्य अपराध है. अपराधियों का मनोबल राज्य में बढ़ा हुआ है. करोड़ों की आस्था का केंद्र और राष्ट्रीय सेवाभाव से काम करने वाले संघ कार्यालय पर राजधानी में नाक के नीचे इस प्रकार की घटना बताती है कि अपराधियों को पुलिस प्रशासन का कोई भय नहीं है, वे समानांतर सरकार चला रहे हैं. जब इतने बड़े सामाजिक संस्थान का कार्यालय सुरक्षित नहीं है तो फिर आम लोग कैसे सुरक्षित रह पाएंगे?  उन्होंने कहा कि दशकों से राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, सेवा और संस्कार के कार्यों में समर्पित संगठन के कार्यालय को निशाना बनाना केवल एक संस्था पर नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन और राष्ट्रीय चेतना के मूल्यों पर हमला है. ऐसे कृत्यों के विरुद्ध पूरे समाज को एकजुट होकर खड़ा होना होगा.

24 घंटे में हो गिरफ्तारी: आदित्य साहू 
आदित्य साहू ने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं में हिंसा, भय और अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं है. राष्ट्रहित, सामाजिक सद्भाव और जनसेवा के मार्ग पर चलने वाली शक्तियों को डराने या विचलित करने का कोई भी प्रयास कभी सफल नहीं होगा. देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को कमजोर करने वाली हर सोच का लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से दृढ़ता से मुकाबला किया जाएगा. आदित्य साहू ने राज्य सरकार एवं प्रशासन से इस मामले में संलिप्त दोषियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा इस घटना के पीछे की पूरी साजिश का पर्दाफाश करने की मांग की है. ऐसा नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी भी दी है. 

इस प्रकार का हमला कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती: बाबूलाल मरांडी 
वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी घटना की सूचना पर निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पहुंचे. उन्होंने इस घटना को अत्यंत गंभीर और चिंताजनक बताया है.  उन्होंने कहा कि आरएसएस जैसे वैचारिक संगठन के कार्यालय पर इस प्रकार का हमला कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है. यह बड़ी घटना है. इस घटना के पीछे क्या उद्देश्य था, इसकी निष्पक्ष और त्वरित जांच कर पूरे मामले का जल्द उद्भेदन किया जाना आवश्यक है. ऐसे कृत्यों को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने रांची एसपी, डीसी एवं डीजीपी से वार्ता कर इस मामले के दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है. साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संघ कार्यालय के समीप स्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की है. साथ ही इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो, यह सुनिश्चित की जानी चाहिए. 

कर्मवीर सिंह ने की घटना में संलिप्त अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग 
संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है. उन्होंने घटना में संलिप्त अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. साथ ही उन्होंने प्रशासन से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति  नहीं होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- NIA की टीम भी पहुंची RSS कार्यालय, घटनास्थल पर पहुंचकर ले रही मामले की जानकारी 

 

संबंधित सामग्री

राज्य के 10 अधिवक्ताओं को झारखंड हाईकोर्ट ने दिया सीनियर एडवोकेट का दर्जा, आधिकारिक अधिसूचना जारी

झारखंड

राज्य के 10 अधिवक्ताओं को झारखंड हाईकोर्ट ने दिया सीनियर एडवोकेट का दर्जा, आधिकारिक अधिसूचना जारी

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के 10 अधिवक्ताओं को सीनियर एडवोकेट का दर्जा प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है.

बैंक खाते से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक

झारखंड

बैंक खाते से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक

गुमला में साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है. ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के कोना टोली गांव का है जहां एक युवक के बैंक खाते से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई.

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की सजा, 10 हजार रुपए जुर्माना

झारखंड

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की सजा, 10 हजार रुपए जुर्माना

एडीजे-4 संजीव भाटिया की अदालत ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए गए भरनो निवासी निरल तिग्गा को 10 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है.

धावाचीता मोड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, सात लोग बाल-बाल बचे

झारखंड

धावाचीता मोड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, सात लोग बाल-बाल बचे

राजगंज थाना क्षेत्र के धावाचीता मोड़ स्थित बाईपास रोड पर बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे एक स्विफ्ट डिजायर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 22 जून को होगी समन्वय समिति की बैठक

झारखंड

28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 22 जून को होगी समन्वय समिति की बैठक

आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए अनुमंडल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.