भरनो में 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन,श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

भरनो में 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन,श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

भरनो में 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापनश्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: भरनो बस्ती बाजार रोड स्थित नवनिर्मित मां काली एवं राधा कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर आयोजित 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत समापन किया गया.इस दौरान श्रद्धा,भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला.

श्रीमद्भागवत कथा के वाचक स्वामी त्रिभुवन पूरी जी महाराज ने लगातार सात दिनों तक 30 जनवरी से 5 फरवरी तक कथा वाचन किया.कथा श्रवण के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करते रहे.स्वामी जी के प्रवचनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा.समापन के अवसर पर स्वामी त्रिभुवन पूरी जी महाराज ने कलयुग के संदर्भ में प्रवचन करते हुए कहा कि आज कलयुग में धर्म व्यापार बन गया है और धर्म की आड़ में कई प्रकार के दिखावे हो रहे हैं.उन्होंने कहा कि कलयुग में धर्म धीरे-धीरे नष्ट हो रहा है तथा समाज में धनवान को श्रेष्ठ मानने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है.

उन्होंने यह भी कहा कि कलयुग में अनेक प्रकार की बीमारियां फैलेंगी और जब घोर कलयुग आएगा तब भगवान कल्कि अवतार लेकर पापियों का नाश करेंगे,जिसके बाद पुनः सतयुग का आगमन होगा.स्वामी जी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा धर्म प्रचार का माध्यम है,जिससे समाज में सत्य,धर्म और सदाचार की भावना जागृत होती है.समापन के अवसर पर श्रद्धालुओं ने फगुआ गीतों पर झूमते हुए खूब गुलाल उड़ाया और भक्तिमय माहौल में आनंदपूर्वक कथा का समापन किया गया.इसके साथ ही श्रद्धालुओं के बीच विशाल भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया.कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही.वहीं इधर नवनिर्मित मां काली एवं राधा कृष्ण मंदिर का विधिवत प्राण प्रतिष्ठा भी संपन्न कराया गया.इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन शनिवार को अखंड हरि कीर्तन एवं विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा.

इस पूरे अनुष्ठान में आचार्य की भूमिका आचार्य रमाकांत मिश्रा एवं आचार्य गौतम मिश्रा ने निभाई. आयोजन को सफल बनाने में भरनोवासियों का भरपूर सहयोग रहा और क्षेत्र में भक्ति एवं श्रद्धा का वातावरण बना रहा.

यह भी पढ़ें: निजी लाभ के लिए सरकारी सम्पत्ति को किया गया नष्ट, चार माह पूर्व बने पीसीसी को तोड़ा, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

संबंधित सामग्री

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण