Ark Sahuliyar
न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो भी शामिल होंगे. झारखंड में एनडीए का मुख्य घटक होने के कारण सुदेश महतो को भी शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता भेजा गया गया है. सुदेश महतो ने एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर नीतीश कुमार को बधाई दी है और कहा है कि उनके नेतृत्व में बिहार और तेजी से आगे बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि बिहार की जीत से प्रेरित होकर झारखंड में भी एनडीए को मजबूत करने के लिए काम होगा. ये भी पढ़ें- Bihar Breaking: नीतीश कुमार चुने गए NDA विधायक दल के नेता, कल 10वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
झारखंड
बिहार