ओकीनवा नाहा-ते गोजू-रयू कराटे फेडरेशन इन इंडिया के कराटे बेल्ट टेस्ट में छात्र-छ...

ओकीनवा नाहा-ते गोजू-रयू कराटे फेडरेशन इन इंडिया के कराटे बेल्ट टेस्ट में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

ओकीनवा नाहा-ते गोजू-रयू कराटे फेडरेशन इन इंडिया के कराटे बेल्ट टेस्ट में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत

राजगंज/डेस्क: ओकीनवा नाहा-ते गोजू-रयू कराटे फेडरेशन इन इंडिया के सौजन्य से राजगंज स्थित बर्ड्स गार्डेन स्कूल, दलूडीह में कराटे बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यालय द्वारा पूर्व से प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं की परीक्षा ली गई.

बेल्ट टेस्ट में अर्पिता विश्वकर्मा, आधा कुमारी, माही कुमारी, जया लक्ष्मी, आराध्या गुप्ता, सूरज कुमार, निधि कुमारी, सिद्धार्थ गोस्वामी, ओंकार दुबे और दिव्यांशु मंडल को येलो बेल्ट प्रदान की गई, जबकि रुद्र प्रताप महतो को ग्रीन बेल्ट से सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में जिला कराटे एसोसिएशन से आए प्रशिक्षक टिंकू कुमार महतो एवं सोनू कुमार ठाकुर ने बच्चों का फिजिकल प्रशिक्षण टेस्ट लिया. विद्यालय के कराटे शिक्षक सुनील कुमार महतो ने सहयोगी की भूमिका निभाई. सभी छात्र-छात्राओं ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की.

कराटे एसोसिएशन के मुख्य प्रशिक्षक श्री साधन चंद्र लोहार के हाथों बेल्ट प्रदान की गई. साथ ही विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद चौरसिया एवं चेयरमैन अमर कुमार पाल के हाथों उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधन द्वारा आए हुए प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों के पुष्पगुच्छ से स्वागत के साथ हुई.

प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि कराटे आज की शिक्षा का महत्वपूर्ण अंग है. इससे न केवल आत्मरक्षा की क्षमता विकसित होती है, बल्कि शारीरिक फिटनेस और मानसिक विकास भी होता है. विशेष रूप से उन्होंने बालिकाओं के लिए कराटे प्रशिक्षण को आवश्यक बताते हुए कहा कि इससे वे भविष्य में किसी भी परिस्थिति का सामना आत्मविश्वास के साथ कर सकेंगी.

यह भी पढ़ें: शेरघाटी: इमलिया थान के पास पलटा ट्रैक्टर, कुचलकर युवक की मौत

संबंधित सामग्री

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

झारखंड

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

चैनपुर पुलिस ने किया कोयल नदी में मिले शव के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पैसे के विवाद में हुई थी हत्या

झारखंड

चैनपुर पुलिस ने किया कोयल नदी में मिले शव के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पैसे के विवाद में हुई थी हत्या

हाईकोर्ट ने श्रमिक अधिकारों के संरक्षण में सुनाया बड़ा फैसला, कहा- सजा की अनुपातिकता जांचने का अधिकार लेबर कोर्ट को

झारखंड

हाईकोर्ट ने श्रमिक अधिकारों के संरक्षण में सुनाया बड़ा फैसला, कहा- सजा की अनुपातिकता जांचने का अधिकार लेबर कोर्ट को

जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण योजनाओं की प्रगति की उपायुक्त ने की समीक्षा

झारखंड

जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण योजनाओं की प्रगति की उपायुक्त ने की समीक्षा

बद पड जलमनर, नलकप एव चपकल क दरसत करन, शतपरतशत नलजल यजन क नरदश

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नीतीश कुमार को राज्यसभा के लिए दी बधाई, कहा- सुशासन की स्थापना में आपका अहम योगदान

झारखंड

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नीतीश कुमार को राज्यसभा के लिए दी बधाई, कहा- सुशासन की स्थापना में आपका अहम योगदान