भर्ती व्यवस्था में सुधार

पाकुड़ में छात्र अधिकार यात्रा, भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन

भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के तहत छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पाकुड़ पहुंचे

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
पाकुड़ में छात्र अधिकार यात्रा, भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन

न्यूज11  भारत

पाकुड़/डेस्क: पाकुड़  झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्तियों में कथित धांधली तथा लगातार पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में शनिवार को पाकुड़ में छात्रों का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला. छात्र अधिकार यात्रा सह भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के तहत छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पाकुड़ पहुंचे, जहां छात्र-छात्राओं ने उनका भव्य स्वागत किया.

इसके बाद देवेंद्र नाथ महतो ने सिद्धू-कान्हू पार्क पहुंचकर सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. उनके नेतृत्व में सिद्धू-कान्हू मुर्मू पार्क के समीप भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा और रैली का आयोजन किया गया. इसमें जिले भर से आए सैकड़ों छात्र-छात्राओं और बेरोजगार युवाओं ने भाग लिया.

रैली के दौरान छात्रों ने भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती व्यवस्था लागू करने और पेपर लीक बंद करने की मांग को लेकर नारेबाजी की. रैली सिद्धू-कान्हू मुर्मू पार्क से निकलकर शहर के बस स्टैंड तक पहुंची. मीडिया से बातचीत में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने आरोप लगाया कि झारखंड में सरकारी नौकरी की भर्ती व्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है. उन्होंने कहा कि राज्य के मूल आदिवासी और मूलवासी युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और लगातार प्रश्नपत्र लीक होने से गरीब एवं मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है.

उन्होंने कहा कि किसान और मजदूर परिवारों के बच्चे कर्ज लेकर पढ़ाई करते हैं और रात-दिन मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाएं सामने आती हैं, जो बेहद चिंताजनक है.

देवेंद्र नाथ महतो ने सरकार से पिछले वर्षों में हुए सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच कराने, सभी लंबित भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर जारी करने, दोषी माफियाओं एवं अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने तथा नियुक्तियों में झारखंड के स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग की.

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाती है तो आंदोलन को पूरे झारखंड में और व्यापक किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: DC की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्देश, विद्यालयों के 100 मी. परिधि में नशीली पदार्थों के विरुद्ध चलाया जाए अभियान

संबंधित सामग्री

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

कमेटी के गठन के साथ ही नवरात्रि महोत्सव की अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है.