शराब माफिया के खिलाफ चाकुलिया और भदौड़ीह ग्राम में विशेष छापामारी अभियान, चुलाई ...

शराब माफिया के खिलाफ चाकुलिया और भदौड़ीह ग्राम में विशेष छापामारी अभियान, चुलाई अड्डों को किया गया ध्वस्त

शराब माफिया के खिलाफ चाकुलिया और भदौड़ीह ग्राम में विशेष छापामारी अभियान चुलाई अड्डों को किया गया ध्वस्त

मनोज सिंह/न्यूज11  भारत

सरायकेला/डेस्क:  आगामी होली पर्व के दृष्टिगत विधि-व्यवस्था संधारण एवं अवैध मद्य निर्माण/बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ के निदेश के आलोक में अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला–खरसावाँ के  चांडिल थाना अंतर्गत चिल्गु के समीप चाकुलिया एवं भदौड़ीह ग्राम में विशेष छापामारी अभियान संचालित किया गया.

छापामारी अभियान के दौरान कुल 03 अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया. घटनास्थल से लगभग 500 किलोग्राम जावा महुआ को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत मौके पर ही विनष्ट किया गया तथा 35 लीटर महुआ शराब बरामद कर जब्त किया गया.

उक्त बरामदगी के उपरांत संबंधित अभियुक्त/अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: होली मिलन समारोह में लिया गया सामाजिक न्याय का संकल्प - हरिनाथ साहू

संबंधित सामग्री

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

झारखंड

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम