विशेष गहन पुनरीक्षण

महुआडांड़ में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपन्न, 90.07% मतदाताओं का हुआ डिजिटलाइजेशन

5 अगस्त को प्रकाशित होगी प्रारंभिक मतदाता सूची, छूटे मतदाताओं को मिलेगा दावा-आपत्ति का अवसर

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
महुआडांड़ में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपन्न, 90.07% मतदाताओं का हुआ डिजिटलाइजेशन

वसीम/न्यूज11  भारत

महुआडांड़/डेस्क: लातेहार जिले के प्रखंड महुआडांड़ के सभी 83 मतदान केंद्रों पर एक माह तक चला विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. अभियान के दौरान 90.07 प्रतिशत मतदाताओं का डिजिटलाइजेशन पूरा कर लिया गया, जबकि अब 5 अगस्त को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा. इसके बाद छूटे हुए मतदाताओं के लिए दावा-आपत्ति एवं सुधार की प्रक्रिया शुरू होगी.

29 जून से 29 जुलाई तक चले इस अभियान में कुल 166 बीएलओ ने घर-घर जाकर एवं बूथों पर बैठकर मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरने का कार्य किया. इनमें आंगनबाड़ी सेविकाएं तथा बीएलओ-2 के रूप में शिक्षक भी शामिल रहे. अभियान को सफल बनाने में विभिन्न राजनीतिक दलों के स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी सहयोग किया.

प्रखंड में कुल 54,767 मतदाताओं का गणना प्रपत्र भरना निर्धारित था. इनमें से 49,328 मतदाताओं का सफलतापूर्वक डिजिटलाइजेशन किया गया, जो कुल लक्ष्य का 90.07 प्रतिशत है.

अभियान के दौरान 5,439 एएसडीडीएफ (ASDDF-Absent, Shifted, Dead, Duplicate, form ) प्रपत्र लंबित रहे. इनमें 2,866 मतदाता दूसरे स्थान पर स्थानांतरित (शिफ्ट) पाए गए, 800 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी थी तथा 782 नाम डुप्लीकेट मिले. इसके अलावा 972 मतदाता अनुपस्थित पाए गए, जिनका सत्यापन नहीं हो सका, जबकि 19 मतदाताओं ने हस्ताक्षर कर जमा नहीं किया.

अनुमंडल पदाधिकारी सुलेमान मुंडरी ने बताया कि 5 अगस्त को प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी. इसके साथ ही नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू होगी. जिन मतदाताओं का डिजिटलाइजेशन किसी कारणवश नहीं हो सका है, उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा-आपत्ति एवं आवश्यक सुधार का अवसर दिया जाएगा, ताकि अंतिम मतदाता सूची अधिक से अधिक त्रुटिरहित और अद्यतन हो सके.

यह भी पढ़ें: टावर चौक के पुलिस कंट्रोल रूम को हटाने के विरोध में भाजपा ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

संबंधित सामग्री

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

आग लगने की घटना सदर थाना क्षेत्र में डिस्टलरी पूल के पास हुई है

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

भारत अब तक एशियाई खेलों में 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

मारपीट के बाद घायल हुए ऑटो चालक ने रांची के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, चल रही पूछताछ