सुरेन्द्र कुमार/न्यूज11 भारत
सिसई/डेस्क: लोकस्था एवं पवित्र पर्व छठ पूजा का कार्यक्रम शुरू हो चुकी है.इसी को देखते हुए प्रखण्ड प्रशासन द्वारा,आज प्रखण्ड सिसई के कुदरा तालाब छठ घाट,पारस नदी छठ घाट और प्रसिद्ध नागफेनी कोयल नदी छठ घाट की अवलोकन किया गया.
प्रखण्ड सिसई के मेन रोड स्थित,नागफेनी कोयल नदी में बहुत दूर दूर से छठ पूजा करने के लिए भक्तों का आगमन होती है.नेशनल हाइवे सिसई एवं गुमला के बीच में नागफेनी कोयल नदी होने के कारण, काफी भीड़ होती है.नागफेनी कोयल नदी छठ पूजा को देखने में भी काफी मनोरम दृश्य लगता है.
नागफेनी में छठ पूजा को लेकर, समिति के साथ एक बैठक रखी गयी.मुख्य रूप से श्रद्धालुओं एवं भक्तों को कोई परेशानी न हो,इससे सम्बंधित लाइटिंग व्यवस्था,पार्किंग एवं सुरक्षा से सम्बंधित मार्गदर्शक दी गयी.
छठ पूजा की संध्या अर्घ्य के समय लाइटिंग रास्ते से लेकर पूजा स्थल तक,एवं भक्तों एवं श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग स्थल बनाने की जानकारी दी गयी.विशेषकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समिति एवं प्रशासन द्वारा,मिलकर इस कार्य को तत्परता से करना है.
इस मौके पर,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव,अंचलाधिकारी अशोक बड़ाईक,थाना प्रभारी सन्तोष कुमार सिंह,महाबीर साहू,बसन्त साहू ,सत्यनाराण साहू, अनिल पंडा सहित समाजसेवी उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रेंगालबेडा छपलटांड में छोटे भाई ने बड़े भाई को पत्थर से कुचलकर मार डाला