सिमडेगा में जल कर वसूली एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी, डीसी ने दिए निर्देश

By : Vaibhaw Vikram
सिमडेगा में जल कर वसूली एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी, डीसी ने दिए निर्देश

न्यूज11 भारत
सिमडेगा:
उपायुक्त सिमडेगा  कंचन सिंह की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कंपोनेंट की विस्तृत समीक्षा की गई. बैठक के दौरान एफएचटीसी, एचजीजे, एसवीएस क्लस्टर, एमवीएस, आरपीडब्ल्यूएसएस आईडी निर्माण, हैंडपंप की स्थिति, आरएम टू डीटी कार्यों सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई. 

उपायुक्त ने योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि 10 जून 2026 तक सभी ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों द्वारा जल कर वसूली हेतु ग्रामवार बैंक खाता अनिवार्य रूप से खोला जाए. साथ ही प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन कर प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.

बैठक में पेयजल के संरक्षण एवं सदुपयोग को लेकर जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया. उपायुक्त ने लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने हेतु व्यापक अभियान चलाने का निर्देश दिया.इसके अतिरिक्त जिले के 14,850 नलकूपों की अद्यतन मास्टर शीट तैयार करने, अंतिम मरम्मती तिथि का मिलान करने तथा सभी लंबित एमआईएस संबंधित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए. बैठक में, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल मुकेश कुमार, जिला जन-संपर्क पदाधिकारी  पलटू महतो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरज मुन्नी कुमारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार 'जन संवाद' कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न

संबंधित सामग्री

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन हो गया है. उन्होंने रांची के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली.

करमा पूर्व संध्या समारोह में दिखी आदिवासी संस्कृति की भव्य झलक, 300 खोड़हा दलों ने दी मांदर-नगाड़े की थाप

करमा पूर्व संध्या समारोह में दिखी आदिवासी संस्कृति की भव्य झलक, 300 खोड़हा दलों ने दी मांदर-नगाड़े की थाप

पारंपरिक गीत-नृत्य की प्रस्तुति, विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने किया नगाड़ा वितरण

बीसीसीएल और मंगलम के अधिकारी में विश्वकर्मा पूजा कर मांगा खदान की सुरक्षा का आशीर्वाद

बीसीसीएल और मंगलम के अधिकारी में विश्वकर्मा पूजा कर मांगा खदान की सुरक्षा का आशीर्वाद

अमलाबाद कोलियरी में शुक्रवार को विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई

नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे Rahul Gandhi, कांग्रेस के दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे Rahul Gandhi, कांग्रेस के दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

राहुल गांधी खूंटी में पारंपरिक ग्राम प्रधानों के साथ करेंगे संवाद, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल