निकाय चुनावों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने के आरोप में 7 न...

निकाय चुनावों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने के आरोप में 7 नेता तीन साल के लिए पार्टी से निष्कासित

निकाय चुनावों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने के आरोप में 7 नेता तीन साल के लिए पार्टी से निष्कासित

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड प्रदेश कांग्रेस समिति (अनुशासन समिति) द्वारा पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के मामले में कड़ा निर्णय लिया गया है. समिति के चेयरमैन डॉ. रामेश्वर उरांव ने महशर इमाम एवं सच्चिदानंद सिंह, गिरिडीह और सिमडेगा जिला के नमिता बा, आकाश सिंह, दिलीप तिर्की, शिशिर मिंज, पतरस एक्का के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की है.

जारी आदेश के अनुसार महशर इमाम एवं सच्चिदानंद पर लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के कारण उन्हें पूर्व में कारण बताओ नोटिस (दिनांक 13.01.2026) जारी किया गया था. उनके द्वारा 18 जनवरी को प्रस्तुत जवाब असंतोषजनक पाया गया. 

वहीं सिमडेगा जिला के नमिता बा, आकाश सिंह, दिलीप तिर्की, शिशिर मिंज, पतरस एक्का पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के खिलाफ नगर निकाय चुनाव में काम करने का आरोप लगा, उनके स्पष्टीकरण और जिला अध्यक्ष के प्रस्तुत साक्ष्य के अवलोकन से यह स्पष्ट हुआ, उनलोगों ने पार्टी का अनुशासन का अनुपालन नहीं किया. इस निमित्त प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने उन तमाम लोगों को कांग्रेस संविधान के अनुशासनात्मक नियमों की धारा 04 (क) (ख) (ड़) का उल्लंघन मानते हुए उक्त सभी को तत्काल प्रभाव से प्राथमिक सदस्यता से 03 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है. 

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड इको टूरिज्म अथॉरिटी के शासी निकाय की चतुर्थ बैठक संपन्न
 
संबंधित सामग्री

हथियार के बल पर एलआईसी अभिकर्ता से घर के समीप लूट, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

बिहार

हथियार के बल पर एलआईसी अभिकर्ता से घर के समीप लूट, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी उप समिति की बैठक 

झारखंड

झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी उप समिति की बैठक 

खलारी कोयलांचल में बदला मौसम का मिजाज, तेज गर्जन के साथ हुई झमाझम बारिश; कई जिलों में अलर्ट जारी

झारखंड

खलारी कोयलांचल में बदला मौसम का मिजाज, तेज गर्जन के साथ हुई झमाझम बारिश; कई जिलों में अलर्ट जारी

श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

झारखंड

श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

कथारा ओवरब्रिज से कूदकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाई जान

झारखंड

कथारा ओवरब्रिज से कूदकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाई जान