टुंडी में फैली सनसनी, लापता किशोरी का शव नर्सरी के डोभा में बरामद

घटनास्थल से पुलिस ने खून से लथपथ कपड़े किये बरामद

By : News11 Bharat
टुंडी में फैली सनसनी, लापता किशोरी का शव नर्सरी के डोभा में बरामद

अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:  धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र से बुधवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, बरमसिया पासाटांड़ स्थित वन विभाग के नर्सरी परिसर में बने पानी से भरे डोभा में 17 वर्षीय खुशबू कुमारी का शव पाया गया. शव की पहचान मृतका के पिता सुरेश दास ने की. उन्होंने बताया कि खुशबू दो दिन पहले अचानक घर से लापता हो गई थी, जिसकी गुमशुदगी की सूचना टुंडी थाना में दर्ज कराई गई थी.

बुधवार की सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए निकले, तो उन्होंने डोभा में एक शव को तैरते देखा. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर टुंडी थाना प्रभारी उमा शंकर और अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया.

वहीं, इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटनास्थल से पुलिस को खून से लथपथ कपड़े भी मिले हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कर शव को डोभा में फेंका गया है. वहीं परिजनों ने भी प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके

यह भी पढ़ें: उपायुक्त को 24 घंटे का समय, ग्रामीणों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन - मधु कोड़ा

संबंधित सामग्री

चैनपुर के कंसाडीह में 10 वर्षीय रितु कुमारी हत्याकांड मामले में राजनीति गरमाई

चैनपुर के कंसाडीह में 10 वर्षीय रितु कुमारी हत्याकांड मामले में राजनीति गरमाई

यदि कोई यह साबित कर दे विधायक पद से इस्तीफा दे देंगें, विधायक आलोक चौरसिया की खुली चुनौती

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित सहायक शिक्षक की होगी सेवा समाप्ति

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित सहायक शिक्षक की होगी सेवा समाप्ति

उपायुक्त के निर्देशानुसार विभागीय कार्रवाई पूर्ण, शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत

मैं झारखंड सरकार को चैलेंज करता हूं कि हिम्मत है तो कोयला रोक कर दिखाए - प्रेस वार्ता में दहाड़े सांसद डॉ निशिकांत दुबे

मैं झारखंड सरकार को चैलेंज करता हूं कि हिम्मत है तो कोयला रोक कर दिखाए - प्रेस वार्ता में दहाड़े सांसद डॉ निशिकांत दुबे

राज्य सरकार की सहभागिता से धनबाद समेत कई जगहों पर कोयले की चोरी हो रही है - निशिकांत दुबे

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

आग लगने की घटना सदर थाना क्षेत्र में डिस्टलरी पूल के पास हुई है