न्यूज़11 भारत
यांची/डेस्क: राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की सुरक्षा कड़ी कर दी गई हैं. दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर दिया हैं. एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली सभी गाड़ियों की जांच की जा रही है और यात्रियों के समान की भी कड़ी निगरानी की जा रही हैं.
सीआईएसएफ के जवान और अधिकारी लगातार पेट्रोलिंग कर रहे है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रख रहे हैं. सुरक्षा में स्निफर डॉग्स और फ्रिक्सिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा हैं. इसके अलावा झारखंड के रेलवे स्टेशन और अन्य भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में भी विशेष निगरानी रखी जा रही हैं.
यह भी पढ़े: लालकिला ब्लास्ट केस में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 200 कर्मियों ने खंगाले सैकड़ों फुटेज, CCTV से उभरे 13 रहस्यमय चेहरे