मेदिनीनगर में बीएनएसएस की धारा 163 लागू चियांकी फ्लाईओवर क्षेत्र में प्रतिबंध

बीएनएसएस की धारा 163 लागू

मेदिनीनगर में बीएनएसएस की धारा 163 लागू चियांकी फ्लाईओवर क्षेत्र में प्रतिबंध

​शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदर एसडीओ ने जारी किया आदेश 9 और 10 जुलाई को प्रभावी रहेंगी पाबंदियां

मेदिनीनगर में बीएनएसएस की धारा 163 लागू चियांकी फ्लाईओवर क्षेत्र में प्रतिबंध

न्यूज़11 भारत 
मेदिनीनगर/डेस्क:
राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर चियांकी स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर के आसपास कानून व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवाद को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है. जारी आदेश के अनुसार वन विभाग के नाका से लेकर चियांकी सरकारी विद्यालय तक लगभग ५०० मीटर के दायरे में यह आदेश प्रभावी रहेगा ताकि सड़क निर्माण कार्य के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

​इस आदेश के तहत क्षेत्र में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एक साथ जमा होने पर पूरी तरह रोक रहेगी. साथ ही किसी भी प्रकार के हथियार लाठी या डंडा लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा. सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट ऑडियो और वीडियो साझा करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर के उपयोग पर भी रोक रहेगी.

​इस निषेधाज्ञा से एम्बुलेंस आवश्यक सेवाओं स्कूली वाहनों शव यात्रा और विवाह समारोहों को पूरी तरह मुक्त रखा गया है. यह प्रतिबंध 9 जुलाई 2026 से 10 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगा और आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

संबंधित सामग्री

रिश्वत मामले में गिरफ्तार बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा भेजे गए जेल 

झारखंड

रिश्वत मामले में गिरफ्तार बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा भेजे गए जेल 

जमीन का म्यूटेशन करने के एवज में रिश्वत की मांग करने के मामले में गिरफ्तार किए गए बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा को विजिलेंस की विशेष कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

BREAKING: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई अपनी सरकारी गाड़ी 

झारखंड

BREAKING: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई अपनी सरकारी गाड़ी 

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी सरकारी गाड़ी लौटा दी है. अंगरक्षकों और सुरक्षा में लगी गाड़ी के बाद अब मंत्री के रूप में मिली फॉर्चूनर जिसका नंबर है 9811 को कैबिनेट को वापस कर दिया है.

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

बिहार

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड-8 में सात वर्षीय बच्ची की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी।

अवैध पत्थर खदान पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की मशीनें जब्त, 6 हिरासत में

झारखंड

अवैध पत्थर खदान पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की मशीनें जब्त, 6 हिरासत में

सरिया अंचल क्षेत्र के बाल्हेडीह जंगल के बीच चल रहे एक अवैध पत्थर खदान पर पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त छापेमारी की है.

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

झारखंड

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा इस वर्ष डिज्नीलैंड मेला सैरात की रिकॉर्ड ₹88.50 लाख में की गई नीलामी पर बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.