SAFF अंडर-19 फाइनल: देश के लिए मैदान में उतरेंगी झारखंड की बेटी दिव्यानी लिंडा

SAFF अंडर-19 फाइनल: देश के लिए मैदान में उतरेंगी झारखंड की बेटी दिव्यानी लिंडा

saff अंडर-19 फाइनल देश के लिए मैदान में उतरेंगी झारखंड की बेटी दिव्यानी लिंडा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
खेल की दुनिया से झारखंड के लिए एक और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है. नेपाल में आयोजित SAFF अंडर-19 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला शनिवार को भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा. इस खिताबी भिड़ंत में कांके प्रखंड के चरदी गांव की होनहार खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा भारतीय टीम की ओर से अपना दम दिखाएंगी. दिव्यानी लिंडा की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब, चरदी का बड़ा योगदान है. 

यह क्लब पिछले 5 वर्षों से पंचायत स्तर पर ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशने के लिए नि:शुल्क फुटबॉल प्रशिक्षण दे रहा है. क्लब के समर्पण का ही नतीजा है कि आज यहाँ की खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगे का मान बढ़ा रही है. इससे पहले भी इस क्लब से कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकल चुके हैं.दिव्यानी के फाइनल में पहुंचने की खबर से चरदी गांव और पूरे कांके प्रखंड में उत्साह का माहौल है. खेल प्रेमियों और ग्रामीणों को उम्मीद है कि दिव्यानी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत इस चैंपियनशिप पर कब्जा जमाएगा.

क्लब के कोच अनवरूल हक (उर्फ बबलू) ने इसे क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि दिव्यानी ने अपनी प्रतिभा से यह साबित कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. वहीं समाजसेवी जगदीश सिंह (जग्गू), डॉ. शाहनवाज कुरैशी, रश्मि तिर्की, रेखा महतो और नुरुल हक सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दिव्यानी को फाइनल मुकाबले के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

ये भी पढ़ें- रोमांचक अनुभव के लिए तैयार हों जाएं पर्यटक, दलमा में शुरू हो रही जंगल सफारी

संबंधित सामग्री

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

झारखंड

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम