झारखंड में बढ़ती दबंगई: धनबाद में कार चालक ने फल दुकानदार को करीब 100 मीटर तक घसीटा

झारखंड में बढ़ती दबंगई: धनबाद में कार चालक ने फल दुकानदार को करीब 100 मीटर तक घसीटा

झारखंड में बढ़ती दबंगई धनबाद में कार चालक ने फल दुकानदार को करीब 100 मीटर तक घसीटा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में दबंग प्रवृत्ति के लोगों का हौसला इस कदर बढ़ता जा रहा है कि मामूली विवाद भी जानलेवा घटनाओं में बदल रहे हैं. हाल के दिनों में राज्य के अलग-अलग जिलों से कार से लोगों को घसीटने की दो हैरान कर देने वाली घटनाएं सामने आई हैं, जिसने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

धनबाद में फल दुकानदार को कार से घसीटा
धनबाद के केंदुआ मोड़ पर गुरुवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. यहां एक फल विक्रेता को कार सवार लोगों ने करीब 100 मीटर तक घसीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

जानकारी के अनुसार, एक कार फल दुकानदार के ठेले के सामने आकर खड़ी हो गई थी. दुकानदार ने कार हटाने को कहा तो कार में सवार लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विवाद बढ़ने पर मारपीट पर उतर आए. इसी दौरान कार सवार ने खिड़की से दुकानदार का हाथ पकड़कर उसे अंदर खींचने की कोशिश की और कार को तेज रफ्तार से भगा दिया.

दुकानदार लगभग 100 मीटर तक सड़क पर घसीटता रहा. तेज रफ्तार के कारण वह सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. केंदुआ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कार चालक और वाहन की तलाश में छापेमारी जारी है.

साहिबगंज में युवक को एक किलोमीटर तक घसीटा गया
इससे पहले 3 मार्च की रात साहिबगंज स्टेशन के पास भी इसी तरह की एक खौफनाक घटना सामने आई थी. मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे मोहम्मद साहिन अमन को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब युवक ने कार से पैर कुचलने का विरोध किया तो कार सवार ने उसका हाथ पकड़कर उसे खिड़की से लटका लिया और कार को तेज गति से दौड़ा दिया. युवक करीब एक किलोमीटर तक कार के साथ घसीटता रहा.

कार को भागते देख आसपास के दर्जनों लोगों ने उसका पीछा किया. इस दौरान सड़क पर मौजूद कई अन्य लोग भी कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए. आरोपी युवक को रेलवे पीर-दरगाह के पास सड़क पर फेंककर मौके से फरार हो गए. दोनों घटनाओं ने राज्य में बढ़ती दबंगई और सड़क पर बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है. पुलिस दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें- 8 मार्च को JDU की सदस्यता लेंगे निशांत कुमार ! CM नीतीश ने दी हरी झंडी 

संबंधित सामग्री

IND in Final: हाइस्कोरिंग थ्रिलर में पस्त हुई इंग्लैंड, वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया 

देश-विदेश

IND in Final: हाइस्कोरिंग थ्रिलर में पस्त हुई इंग्लैंड, वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया 

युवक का हत्या मामले में एक महिला समेत चार गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या

झारखंड

युवक का हत्या मामले में एक महिला समेत चार गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या

बच्चों के खेल में भड़की साम्प्रदायिक तनातनी, पत्थरबाजी में गर्भवती समेत तीन घायल

बिहार

बच्चों के खेल में भड़की साम्प्रदायिक तनातनी, पत्थरबाजी में गर्भवती समेत तीन घायल

Breaking: गिरिडीह में आपसी विवाद में धारदार हथियार से हमले में युवक की मौत

झारखंड

Breaking: गिरिडीह में आपसी विवाद में धारदार हथियार से हमले में युवक की मौत

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा, विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा, विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम