श्रीश्री चैती दुर्गा पूजा सह रामनवमी पूजा समिति का पुनर्गठन, दुर्गेश कुमार लगाता...

श्रीश्री चैती दुर्गा पूजा सह रामनवमी पूजा समिति का पुनर्गठन, दुर्गेश कुमार लगातार पांचवीं बार निर्विरोध बने अध्यक्ष

श्रीश्री चैती दुर्गा पूजा सह रामनवमी पूजा समिति का पुनर्गठन दुर्गेश कुमार लगातार पांचवीं बार निर्विरोध बने अध्यक्ष

न्यूज11  भारत

बगोदर/डेस्क: बगोदर के मंझीलाडीह ग्राम में रविवार को श्री श्री चैती दुर्गा पूजा सह रामनवमी पूजा समिति के पुनर्गठन को लेकर ग्रामीणों की भव्य बैठक आयोजित की गई। सर्वसम्मति से जिप सदस्य दुर्गेश कुमार को उनके सफल संचालन को देखते हुए लगातार पांचवीं बार वर्ष 2026 के लिए समिति का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

बैठक में मोतीलाल शर्मा को सचिव, शंकर साव को कोषाध्यक्ष, हीरालाल राम को उपाध्यक्ष, संजय राणा को उपकोषाध्यक्ष, सतेंद्र को उप सचिव, कृष्णदेव उर्फ केडी को सह सचिव तथा लक्ष्मण मिस्त्री व सुजीत शर्मा को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही पूजा एवं मेला के सफल संचालन के लिए 51 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया।

आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष मेले को और भव्य बनाने के लिए तारा माची ब्रेकडांस, मीना बाजार, ड्रेगन, टोरा-टोरा आदि आकर्षणों की व्यवस्था की जाएगी।

नवनियुक्त अध्यक्ष दुर्गेश कुमार ने आमजनों से पूजा को सफल बनाने तथा मंदिर निर्माण कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की। उन्होंने मेले में नशामुक्त वातावरण बनाए रखने का आग्रह किया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पूजा अवधि के दौरान पूरे गांव में मांस-मदिरा की बिक्री एवं सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

बैठक में समिति के सदस्यों के साथ पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: चंदनकियारी के विश्वनाथ महतो की तमिलनाडु में रेल हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

संबंधित सामग्री

चंदनकियारी के विश्वनाथ महतो की तमिलनाडु में रेल हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

झारखंड

चंदनकियारी के विश्वनाथ महतो की तमिलनाडु में रेल हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बंधक युवकों को छुड़ाने पहुंची डायल 112 पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, पूर्व वार्ड सदस्य गिरफ्तार

क्राइम

बंधक युवकों को छुड़ाने पहुंची डायल 112 पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, पूर्व वार्ड सदस्य गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में जखड़ा में चली गोली, तीन युवक व एक नाबालिग घायल

बिहार

पुरानी रंजिश में जखड़ा में चली गोली, तीन युवक व एक नाबालिग घायल

गावां में आवारा कुत्तों का एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान, टीम ने सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लगाया टीका

झारखंड

गावां में आवारा कुत्तों का एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान, टीम ने सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लगाया टीका

गावां में एक घर में आग लगने से हजारों का नुकसान, मौके पर पहुंची दमकल ने पाया आग पर काबू

झारखंड

गावां में एक घर में आग लगने से हजारों का नुकसान, मौके पर पहुंची दमकल ने पाया आग पर काबू