रिम्स 2 विवाद और हिंसा मामले में कमलेश राम और देवेंद्र नाथ महतो को राहत, कोर्ट न...

रिम्स 2 विवाद और हिंसा मामले में कमलेश राम और देवेंद्र नाथ महतो को राहत, कोर्ट ने दोनों को दी अग्रिम जमानत

रिम्स 2 विवाद और हिंसा मामले में कमलेश राम और देवेंद्र नाथ महतो को राहत कोर्ट ने दोनों को दी अग्रिम जमानत 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रिम्स 2 विवाद और हिंसा मामले में भाजपा नेता कमलेश राम और JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो को कोर्ट से राहत मिली है. अपर न्याययुक्त एमके सिंह की कोर्ट ने दोनों को अग्रिम जमानत दी. मामला 24 अगस्त 2025 का है. रिम्स 2 के लिए नगड़ी के प्रस्तावित जमीन पर प्रशासन सीमांकन और घेराबंदी कर रहा था. उस दौरान प्रशासन द्वारा निषेधाज्ञा लगाया गया था. बावजूद इसके पूर्व निर्धारित आंदोलन के तहत खेत जोतो-रोपा रोपो कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में आंदोलनकारियों का जुटान हुआ था.

विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और प्रशासन में बीच तीखी नोंकझोंक हुई थी. प्रदर्शनकारियों पर आरोप है कि भीड़ ने कथित रूप से पुलिस पर हमला किया, महिला पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार किया, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और कार्य में बाधा डाली. इस घटना में 85 नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. कोर्ट ने आरोपी को दो सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश देते हुए 10 हजार रुपये के मुचलके और दो जमानतदारों पर जमानत देने का आदेश दिया है. इससे पहले भी कई प्रदर्शनकारियों को कोर्ट से राहत मिल चुकी है.

ये भी पढ़ें- हजारीबाग की घटना को लेकर BJP का अल्टिमेटम, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 03 अप्रैल को झारखंड बंद का ऐलान 
 
संबंधित सामग्री

नालंदा में आयोजित कुंडलपुर महोत्सव 2026 में पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और अरुण शंकर प्रसाद

राजनीति

नालंदा में आयोजित कुंडलपुर महोत्सव 2026 में पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और अरुण शंकर प्रसाद

मौलाना अब्दुल्लाह सलीम चतुर्वेदी को दलमालपुर से यूपी STF ने किया गिरफ्तार

बिहार

मौलाना अब्दुल्लाह सलीम चतुर्वेदी को दलमालपुर से यूपी STF ने किया गिरफ्तार

रांची: डोरंडा अवर प्रमंडल अंतर्गत गांधीनगर शुक्ला कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति आंशिक बाधित रहेगी

झारखंड

रांची: डोरंडा अवर प्रमंडल अंतर्गत गांधीनगर शुक्ला कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति आंशिक बाधित रहेगी

पेयजल विभाग घोटाला मामले में ED का बड़ा कदम, संतोष कुमार और ललिता सिन्हा के खिलाफ चार्जशीट दायर 

झारखंड

पेयजल विभाग घोटाला मामले में ED का बड़ा कदम, संतोष कुमार और ललिता सिन्हा के खिलाफ चार्जशीट दायर 

बिहार में कांग्रेस ने की जिला अध्यक्षों की घोषणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे की सहमति के बाद जारी हुई सूची

राजनीति

बिहार में कांग्रेस ने की जिला अध्यक्षों की घोषणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे की सहमति के बाद जारी हुई सूची