न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के धुर्वा के अंश और अंशिका अपहरण कांड के बाद रांची पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है. रांची पुलिस ने रांची सहित राज्य भर में सक्रिय बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. रांची पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 12 चोरी के बच्चों को रेस्क्यू किया है. ये बच्चे बोकारो, धनबाद, चाईबासा, रांची से चोरी किये गये थे.
बच्चा चोर गिरोह के 13 सदस्य रांची पुलिस के हत्थे चढ़े हैं. गिरफ्तार किये गये 13 लोगों में महिला भी शामिल है. इसके अलावा दो दर्जन बच्चा चोरों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
रांची समेत अन्य जिलों और राज्यों में पुलिस ने बड़े पैमाने पर छापेमारी कर चल रहे नेक्सस का भंडाफोड़ किया है और बच्चा चोर गिरोह का खुलासा किया है.
बता दें कि धुर्वा से अंश-अंशिका के लापता होने के बाद रांची पुलिस ने बड़े पैमाने पर जो अभियान चलाया था. इसी अभियान के कारण इतने बड़े गिरोह का खुलासा हो पाया है.
बता दें कि चोरी किये गये बच्चों से भीख मांगने, पॉकेटमारी सहित कई तरह के काम कराये जाते हैं. साथ ही चोरी की बच्चियों से देह व्यापार कराये जाने का भी पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है. इतना ही नहीं, मानव अंगों के व्यापार से भी यह मामला जुड़ा हो सकता है. फिलहाल इस एंगल पर भी पुलिस की तफ्तीश जारी है और जल्द बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है.
ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर के साथ ट्रैफिक एसपी सिटी एसपी सहित कई अधिकारियों के साथ गठित SIT ने यह खुलासा किया है.
यह भी पढ़ें: 20 जनवरी को सीएम नीतीश कुमार, जनसंवाद से लेकर विकास योजनाओं का करेंगे निरीक्षण